Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
London Plane Crash: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन, आग का गोला देख डरे लोग, सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
Baba Vanga Prediction On London Plane Crash: लंदन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। रविवार यानी 13 जुलाई को ये दर्दनाक हादसा हुआ। छोटा प्लेन उड़ान भरते ही क्रैश हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। आसमान में आग और धुएं का भयानक मंजर देख लोग सहम गए। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं।
प्लेन क्रैश की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो डराने वाली हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और चर्चा जोरों पर है कि क्या यह हादसा बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की एक और कड़ी है? 2025 के लिए की गईं उनकी कुछ भविष्यवाणियां अब सच होती नजर आ रही हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी इस साल आग लगने और प्लेन क्रैश जैसी घटनाओं के बारे में बताया गया है।
कैसे हुआ प्लेन क्रैश?
बीते दिन यानी रविवार को लंदन में एक छोटे प्राइवेट जेट ने जैसे ही उड़ान भरी, वह कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, प्लेन ने रनवे से उड़ान भरते ही लड़खड़ाना शुरू कर दिया और कुछ ही सेकंड में वह जोरदार धमाके के साथ जमीन पर गिरा। तेज धमाके के साथ आग की लपटें उठीं, जिससे पूरा इलाका दहल उठा।

तुरंत मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन टीम
जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। फिलहाल प्लेन में कितने लोग सवार थे और कितनों की जान बची, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
अब तक की जांच और आगे की कार्रवाई
अधिकारियों ने कहा है कि क्रैश की पूरी जांच शुरू कर दी गई है। ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक कारण तकनीकी खराबी मानी जा रही है, लेकिन सब कुछ जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
क्या सच हो रही हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?
लंदन प्लेन क्रैश के बाद से ही एक बार फिर से बाबा वेंगा की भविष्यवाणी चर्चा में आ गई है जिसमें बताया गया था कि उन्होंने साल 2025 को लेकर भयानक भविष्यवाणियां की हैं। बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने वर्ष 2025 को लेकर कई अजीब और भयावह भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से एक थी कि दुनिया में अचानक हवाई आपदाओं की बढ़ोतरी होगी और तकनीकी विफलताएं मानव जीवन को खतरे में डालेंगी। इस हादसे के बाद एक बार फिर बाबा वेंगा का नाम ट्रेंड करने लगा है। लोग पूछ रहे हैं क्या यह एक संयोग है या सच में उनकी कही बातें एक-एक कर पूरी हो रही हैं?
क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?
न सिर्फ बाबा वेंगा बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी साल 2025 में प्लेन क्रैश, आग लगने और प्राकृतिक आपदाओं की बात कही गई है। ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक दूबे के अनुसार, 7 जून से 28 जुलाई 2025 तक अंगारक योग सक्रिय है, जो दुर्घटनाओं, विस्फोट, आगजनी और विमान हादसों की संभावनाएं बढ़ाता है। मंगल और शनि के बीच बन रहे टकराव पूर्ण योग दुर्घटनाओं को जन्म दे सकते हैं। ऐसे में कहीं न कहीं बाबा वेंगा और ज्योतिष शास्त्र दोनों की भविष्यवाणी मेल खा रही है जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।



Click it and Unblock the Notifications
