Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
तेहरान पर इजरायली हमले के बाद वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, क्या 2026 में होगा मानवता का अंत?
Baba Vanga Prediction 2026 on Israel Iran War: शनिवार सुबह जैसे ही इजरायल के लड़ाकू विमानों ने ईरान की राजधानी तेहरान पर मिसाइलें बरसाईं (Israel attack on Tehran), पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। वहीं अब खबर आई है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई इजरायली हमले में मारे गए हैं। इस खबर की पुष्टि होने के बाद से ही ईरान में मातम छा गया है। लेकिन इस सैन्य हमले के बीच सोशल मीडिया पर बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की एक सदियों पुरानी भविष्यवाणी तेजी से वायरल होने लगी है।
बाबा वेंगा, जिन्हें 'बालकन की नास्त्रेदमस' कहा जाता है, उन्होंने मरने से पहले 2026 और आने वाले समय के लिए कुछ ऐसी चेतावनियां दी थीं, जो वर्तमान के इजरायल-ईरान युद्ध से मेल खाती दिख रही हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी सच हो गई है। आइए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं।

क्या कहती है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि मध्य पूर्व (Middle East) से एक बड़ा युद्ध शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार, मुस्लिम देशों और पश्चिम के बीच बड़ा संघर्ष। उन्होंने संकेत दिया था कि एक ऐसा युद्ध छिड़ेगा जो यूरोप तक को तबाह कर देगा। इसके अलावा बाबा वेंगा ने 'अदृश्य हथियारों' और रासायनिक हमलों की चेतावनी दी थी, जिसे जानकार आज की मिसाइल तकनीक और परमाणु खतरे से जोड़कर देख रहे हैं।
इजरायली हमले के बाद तेहरान में उठता धुंआ, राष्ट्रपति कार्यालय को निशाना बनाकर किया हमला!
— Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) February 28, 2026
युद्ध की सनक मानवता को ले डूबेगी 😔
pic.twitter.com/ja6HFqVPsX
2026 में यूरोप की तबाही
बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी के अनुसार, 2026 तक यूरोप की आबादी काफी कम हो सकती है, जिसका कारण मध्य पूर्व में शुरू हुआ यह युद्ध बताया जा रहा है। ऐसे में अब ईरान और इजरायल के बीच हुए इस हमले को तीसरे विश्व युद्ध से जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि ये युद्ध विनाश का कारण बनेगा।
तेहरान में धमाके और बाबा वेंगा का खौफ
इजरायल द्वारा तेहरान पर किए गए सीधे हमले ने दुनिया को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हम तीसरे विश्व युद्ध (World War III) की दहलीज पर खड़े हैं? बाबा वेंगा ने कहा था कि एक समय ऐसा आएगा जब "खलीफाओं का शासन" खत्म होगा और दुनिया बड़े बदलावों से गुजरेगी। तेहरान के आसमान में उठते धुएं के गुबार लोगों को बाबा वेंगा की उस बात की याद दिला रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि "2025-2026 के बीच विनाश के बीज बो दिए जाएंगे।"
इजरायली रक्षा मंत्रालय की पुष्टि के बाद अब सबकी नजरें ईरान के जवाबी हमले पर हैं। अगर ईरान पलटवार करता है, तो यह युद्ध उन भविष्यवाणियों को सच साबित कर सकता है जिनमें मानवता के लिए बड़े संकट की बात कही गई थी।



Click it and Unblock the Notifications
