Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी का डरावना सच! अमेरिका में जोरदार भूकंप, मंडराया सुनामी का खतरा
Baba Vanga Prediction August 2025: दुनिया भर में मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की कही गई बातें अक्सर सच साबित होती रही हैं। उन्होंने सालों पहले दावा किया था कि 2025 प्राकृतिक आपदाओं का साल होगा और धरती पर तबाही मचाने वाले हादसे होंगे। वहीं अमेरिका में आए जोरदार भूकंप के बाद एक बार फिर से बाबा वेंगा के चर्चे सोशल मीडिया पर होने लगे हैं। कहा जा रहा था कि बाबा वेंगा ने सालों पहले अगस्त 2025 को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी कि हर तरफ विनाश ही विनाश होगा।
कहीं न कहीं उनकी भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है। आप देखिए कभी प्लेन क्रैश हो रहा है जिसमें सैकड़ों लोग मर गए। कहीं धाराली से लेकर कई जगहों में बादल फटा जिस सैलाब में सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए। अब अमेरिका में आए भूकंप ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सच में अगस्त 2025 में तबाही आने वाली है।

अमेरिका में आया जोरदार भूकंप
22 अगस्त 2025 की सुबह भारतीय समयानुसार 7 बजकर 46 मिटने 22 सेकंड पर अमेरिका में तगड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए। जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 बताई गई है। भूकंप का केंद्र अक्षांश: 60.26 दक्षिण, देशांतर: 61.85 पश्चिम पर बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई 36 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है जिस वजह से झटके तेज महसूस हुए। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन जब भूकंप आया उस समय वहां के घर ऐसे हिल रहे थे जैसे कि खिलौने वाले घर हों।
मंडराया सुनामी का खतरा
भूकंप के बाद अब सुनामी की आशंका जारी कर दी गई है। हालांकि अच्छी बात ये है कि अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है। मगर जिस जगह भूकंप आया है वो संवेदनशील जगह है। दरअसल, ड्रेक पैसेज चौड़ा समुद्री रास्ता है। इससे दक्षिण-पूर्वी प्रशांत महासागर और दक्षिण-पश्चिमी अटलांटिक महासागर साथ में जुड़ते हैं। ऐसे में अब वैज्ञानिकों ने सुनामी की आशंका जारी कर दी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि तेज लहरों से सुनामी का खतरा भी पैदा हो गया है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी याद आई
अमेरिका में आए भूकंप और अब सुनामी की आशंका के बाद एक बार फिर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी याद आ गई है। दरअसल, सालों पहले बाबा वेंगा ने अगस्त 2025 को लेकर भविष्यवाणी की थी कि इस महीने में धरती पर तबाही मचेगी और भारी विनाश होगा। अमेरिका में आया यह भूकंप उनकी भविष्यवाणी से मेल खाता दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। अचानक आए भूकंप और सुनामी के खतरे ने लाखों लोगों को डरा दिया है। लोग इंटरनेट पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को खंगाल रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या आगे और भी तबाही आने वाली है।



Click it and Unblock the Notifications
