Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Baba Vanga Predictions 2025: क्या धरती पर आने वाली है प्रलय? बेमौसम बारिश से तूफान तक सच हो रहीं भविष्यवाणियां
Baba Vanga Predictions 2025: दुनिया भर में मशहूर रह चुकीं भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की 2025 से जुड़ी कई भविष्यवाणियां अब सच होती दिख रही हैं। कभी उन्होंने बेमौसम बारिश, भूकंप और सौर तूफानों जैसी घटनाओं की चेतावनी दी थी, जो अब एक-एक कर हकीकत बनती नजर आ रही हैं। यूरोप से लेकर एशिया तक कई प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु असंतुलन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब देखिए न चक्रवात 'मोंथा' ने दक्षिण-पूर्वी भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। तो कहीं बेमौसम बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है तो कहीं अक्टूबर के अंत में भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है।
ऐसे में अब दिमाग में एक ही प्रश्न आ रहा है कि क्या बाबा वेंगा की वो "प्रलय जैसी भविष्यवाणी" अब सच होने जा रही है? आखिर कौन थीं बाबा वेंगा, और क्या सच में उनका कहा वक्त से पहले दुनिया का चेहरा बदल रहा है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
बेमौसम बारिश ने बढ़ाई टेंशन
बाबा वेंगा ने अपने मरने से पहले साल 2025 को लेकर भविष्यवाणी की थी कि आसमान से आफत की बारिश होगी और जलवायु में असंतुलित बदलाव की वजह से धरती पर तबाही मच सकती है। कहीं न कहीं उनकी ये भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है। आप देखिए न कि पहाड़ी इलाकों में जहां इस मौसम में बारिश नहीं होती थी वहां भी कहीं तेज को कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसका सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है जो बर्बाद हो गई है।

अक्टूबर में भी पड़ रही गर्मी
एक समय था जब सितंबर के लास्ट में ही पंखे बंद हो जाया करते थे लेकिन अब देखिए अक्टूबर खत्म होने को है और नवंबर शुरू होने को है लेकिन गर्मी कम नहीं हो रही है। हर घर में पंखे चल रहे हैं और कई बार तो अचानक मौसम परिवर्तन की वजह से 'एसी' भी चलाना पड़ रहा है। ये सब इशारा है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सही साबित हो रही हैं।
क्या आने वाली है प्रलय?
चक्रवात मोंथा इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि नवंबर के महीने में भी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव में भारी बारिश के संकेत हैं। कई जगह तो हालात बर्बादी वाले भी हो सकते हैं। बाबा वेंगा ने आने वाले महीने यानी नवंबर और दिसंबर में भी बारिश की भविष्यवाणी की है जो कई जगह बर्बादी का कारण बन सकती है। अगर सच में ये बातें सच होती हैं तो टेंशन की बात तो है। इसके अलावा उनकी कुछ भविष्यवाणियां जैसे कि प्लेन क्रैश, बादल फटना, तूफान आना, भूकंप आना आदि सच साबित हो चुके हैं जिनकी वजह से भारी मात्रा में बर्बादी हुई।
कौन थीं बाबा वेंगा?
बता दें कि बाबा वेंगा, जिन्हें "बाल्कन की नोस्त्रेदमस" कहा जाता है, बुल्गारिया की एक रहस्यमयी भविष्यवक्ता थीं जिन्होंने अपनी अंधता के बावजूद दुनिया भर में चर्चित भविष्यवाणियां की थीं। कहा जाता है कि बचपन में आई एक भयंकर तूफान के बाद उन्होंने भविष्य देखने की अलौकिक शक्ति प्राप्त की थी। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध, चेर्नोबिल दुर्घटना, 9/11 हमले और सुनामी जैसी कई घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी।
अब उनकी 2025 से जुड़ी कई भविष्यवाणियां सच होती दिख रही हैं बेमौसम बारिश, तूफान, जलवायु परिवर्तन और भूकंप जैसी घटनाओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सच में धरती किसी बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है।



Click it and Unblock the Notifications
