Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी?
Baba Vanga Prediction Earthquake In Kashmir: जम्मू-कश्मीर में शनिवार, 18 अप्रैल की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आज सुबह जब कश्मीर घाटी में रहने वाले लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी अचानक भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप के कारण अभी तक किसी तरह के नुकसान या चोट की कोई खबर सामने नहीं आई है। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप सुबह करीब 8 बजकर 24 मिनट पर आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है। यह जमीन की 190 किलोमीटर की गहराई पर था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान क्षेत्र के ज़ायबक में था।

अप्रैल में दूसरी बार आया भूकंप
इससे पहले 12 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप सुबह 4 बजकर 32 मिनट पर आया था। हालांकि, उस समय भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली थी।
फरवरी और मार्च 2026 में भी आ चुका है भूकंप
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस करना कोई नई बात नहीं है। इसके पहले 1 मार्च 2026 को भी डोडा में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। 2 फरवरी को भी कश्मीर घाटी में 4।7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र बारामूला जिले का पट्टन इलाका था। हालांकि, उस समय भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन पट्टन और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई थी।
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?
जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप के बाद बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की साल 2026 को लेकर की गई एक डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा ने पहले ही चेतावनी दी थी कि 2026 प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से एक अहम और खरतनाक साल हो सकता है। उन्होंने कहा था कि भविष्य में जलवायु परिवर्तन तेज होगा और दुनिया के कई हिस्सों में हालात मुश्किल हो सकते हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, इस साल भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, बाढ़, सूखा और खराब मौसम जैसी बड़ी प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में, कश्मीर में आया भूकंप लोगों को उनकी बातों की याद दिला रहा है। कई लोगों का कहना है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हुई हैं। इसलिए इस साल भी उनकी चेतावनी गंभीरता से लेना चाहिए।
क्यों आता है भूकंप?
भूकंप कोई चमत्कार नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रकिया है। दरअसल, हमारी पृथ्वी कई टेक्टोनिक प्लेट्स (Tectonic Plates) पर टिकी है। ये प्लेटें लगातार धीमी गति से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी फॉल्ट लाइन पर आकर आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती हैं, तो वहां भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है। जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, तो यह भूकंपीय तरंगों (Seismic Waves) के रूप में चारों ओर फैलती है। यही तरंगें जमीन को हिलाती हैं, जिसे हम भूकंप के झटकों के रूप में महसूस करते हैं। जम्मू-कश्मीर एक अत्यंत सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। इसलिए यहां इस तरह की घटनाएं असमान्य नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
