Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bangladesh plane crash: क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हो रही है सच? जिसने कहा था 'आसमान से आएगी आफत'
Bangladesh plane crash on Baba Vanga: बांग्लादेश में हुए प्लेन क्रैश ने एक बार फिर से सभी को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में करीब 19 लोगों की मौत हो गई है जिसमें 16 छात्र शामिल हैं। इससे पहले अहमदाबाद विमान हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया था जिसमें 280 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसी बीच दुनिया की सबसे चर्चित भविष्यवक्ताओं में शुमार बल्गारिया की दिव्य दृष्टा बाबा वेंगा को लेकर एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा की जुलाई 2025 की भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं। कई न्यूज पोर्टल में दावा किया गया है कि बाबा वेंगा ने ऐसी भयानक भविष्यवाणियां की थीं, हालांकि उनका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। अब सवाल ये उठता है कि क्या सच में उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं।

बांग्लादेश प्लेन क्रैश
बांग्लादेश प्लेन क्रैश ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस हादसे में करीब 16 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। विमान हादसा बांग्लादेश में एक स्कूल के ऊपर हुआ। दरअसल बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग जेट F-7 BJI इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस से जा टकराया। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं।
इसके साथ ही एक बार फिर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां चर्चा में हैं। हालांकि इन बातों को पूरी तरह सत्य मान लेना तर्कसंगत नहीं होगा, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी कही कुछ बातें रहस्य ही हैं। क्या यह सिर्फ एक संयोग है या फिर वाकई एक चेतावनी इसका जवाब शायद भविष्य ही देगा। अभी जांच जारी है, लेकिन यह घटना न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी है।

कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा का असली नाम वेंगेलिया पांडेवा गुस्तेरीव था। उन्होंने जीवन भर कई ऐसी भविष्यवाणियां कीं जो सच साबित हुईं, जैसे 9/11 अटैक, सुनामी, चेर्नोबिल हादसा। वे जन्म से अंधी थीं लेकिन कहा जाता है कि उन्हें दिव्य दृष्टि प्राप्त थी। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां समय-समय पर सच साबित होती रही हैं, जिससे लोग उन्हें लेकर हमेशा उत्सुक रहते हैं। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस तरह की भविष्यवाणियों की कोई ठोस पुष्टि नहीं होती। लेकिन जब घटनाएं वैसी ही घटती हैं जैसा उन्होंने कहा था, तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है।
क्या कहा था बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए?
बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी में उल्लेख है कि 2025 में आसमान से ऐसी आफत आएगी, जो इंसान की सोच से बाहर होगी। कुछ लोग इसे एविएशन डिजास्टर, यानि हवाई दुर्घटना से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि "मानव निर्मित उड़ान एक खौफनाक संदेश लेकर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
