Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बाबा वेंगा की डराने वाली भविष्यवाणी हुई सच? रूस में दिखा भूकंप-सुनामी का खौफनाक मंजर
Russia Earthquake Tsunami Alert: रूस में आए भयानक भूकंप ने एक बार फिर से बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को चर्चा में ला दिय है। मंगलवार देर रात रसिया में 8.8 तीव्रता का दिल दहला देने वाला भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, विनाशकारी सुनामी लहरें अगले तीन घंटों में रूस और जापान के तटीय क्षेत्रों तक पहुंच सकती हैं। एक हफ्ते पहले वहां 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था ऐसे में अब सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ये भूकंप रूस से कामचटका प्रायद्वीप के प्रशांत तट पर आया। झटके इतने तेज थे कि धरती थर-थर कांपने लगी और लोग घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें दिखाई दे रहा है कि भूकंप ने कैसे वहां तबाही मचाई है और लोग अपनी जान बचाने के लिए कैसे भाग रहे हैं और छिप रहे हैं।

इस भूकंप ने एक बार फिर लोगों को उस रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की याद दिला गया, जिन्होंने दशकों पहले आने वाली प्राकृतिक आपदाओं को लेकर चेताया था। क्या ये महज एक इत्तेफाक है? या फिर भविष्य ने सच में खुद को दोहराना शुरू कर दिया है?
रसिया में आया 8.8 तीव्रता का भूकंप
रसिया में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया जिस वजह से वहां लोगों में दहशत का माहौल है। इस भूकंप के झटके इतने तेज थे कि धरती कांपने लगी। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यूएसजीएस (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कामचटका प्रायद्वीप के पास रहा। इसकी गहराई बहुत कम थी इस वजह से झटके बहुत तेज थे। हालांकि अभी तक किसी बड़ी तबाही की कोई खबर नहीं आई है लेकिन हालात को देखते हुए वहां सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है।
एक हफ्ते पहले भी आया था भूकंप
रसिया में आ रही प्राकृतिक आपदा को देख ऐसा लग रहा है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी कहीं न कहीं सच साबित हो रही है। उन्होंने दशकों पहले कहा था कि प्राकृतिक आपदा की वजह से तबाही मचेगी और अब वो सच होता दिख रहा है। दरअसल, रसिया में एक हफ्ते पहले भी 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। अब एक हफ्ते में दो बार इतनी ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप चेतावनी है कि कोई बड़ी आपदा आ सकती है।
बाबा वेंगा ने की थी भयानक भविष्यवाणी
रसिया में आए भूकंप ने सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को एक बार फिर से चर्चा में ला दिया है। इन सभी घटनाओं को रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है जो उनकी किताब The Future I Saw में लिखी गई है।
वहीं ज्योतिषाचार्यों का भी कहना है कि साल 2025 का जुलाई महीना प्राकृतिक आपदाओं से तबाही लाने वाला है। दरअसल इस महीने में अंगारक योग सक्रिय है जो आग, भूकंप, हवाई दुर्घटना जैसे हादसों की वजह बनता है।



Click it and Unblock the Notifications
