Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Watch Earthquake Viral Video: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी फिर हुई सच? फिलीपींस में तबाही मचाने वाला भूकंप!
Baba Vanga Natural Disaster Prediction Coming True: फिलीपींस में 30 सितंबर यानी बीते दिन मंगलवार को भयानक भूकंप आया। क्षेत्र सेंट्रल विसायास (सेबू प्रांत) में आए भूकंप के झटके इतने भयानक थे कि धरती कांप उठी, सोते हुए लोग डर समझ ही नहीं पाए कि अचानक से किया हुआ और वहां भगदड़ मच गई। कई इमारतें ध्वस्त हो गईं और रिपोर्ट के अनुसार, 60 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। सैकड़ों लोग घायल हो गए और घर मलबे में तब्दील हो गए। अब लोगों में डर का माहौल है और जिन लोगों के घर के सदस्य इस दुनिया में नहीं रहे वो गमगीन हैं। वहीं जिनके परिवार वाले लापता हो गए हैं वो उन्हें ढूंढने में लगे हैं।
सोशल मीडिया पर फिलीपींस में आए भूकंप के दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देख आप भूकंप की तीव्रता का अंदाजा लगा सकते हैं।

कितनी रही तीव्रता
बता दें कि फिलीपींस में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 मापी गई है। ये भूकंप फिलीपींस के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में आया जिसका केंद्र सेबू के बो गो शहर के पास वियासन सागर में आया जो सिर्फ 5 से 10 किलोमीटर की गहराई में मिला जिस वजह से इतना नुकसान हुआ है। इस विनाशकारी भूकंप में फिलीपींस के लेयते, बोहोल, समर, सेबू, नेग्रोस शहर ज्यादा प्रभावित हुए हैं जिसमें 60 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। सरकार ने अभी भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
ऐतिहासिक चर्च हुआ क्षतिग्रस्त
फिलीपींस में आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सेबू प्रांत के टायन शहर के ऐतिहासिक सेंट पीटर द एपोस्टल पैरिश चर्च का गुबंद टूट गया। जैसे ही गुबंद टुटा लोगों में दहशत फैल गई और वो इधर-उधर भागने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रैंप वॉक के दौरान मचा हड़कंप
फिलीपींस में एक इवेंट चल रहा था जिसमें मॉडल रैंप वॉक कर रही थीं। तभी भूकंप के झटकों से धरती हिलने लगी और लोग डोलने लगे। ऐसा नजारा देख लोगों में दहशत फैल गई और वो अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।
जान बचाने को भागे लोग
किसे पता था कि अचानक से भूकंप आ जाएगा और लोग आराम से बैठे थे। तभी धरती हिलने लगी और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। कोई घर से बाहर भागा तो कोई अपनों को बचाने की जद्दोजहद करता हुआ नजर आया।
सड़कों पर आए लोग
रात के समय लोग आराम से बैठे थे तभी भूकंप के झटकों से धरती हिलने लगी और लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया कि ये क्या हो रहा है। जैसे ही समझ आया कि ये भूकंप है तो सभी अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल पड़े।
जो रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे उन्हें पहले तो लगा कि कोई उन्हें हिला रहा है, जब समझ आया की ये भूकंप के झटके हैं तो वो भी अपनी जान बचाने के लिए भागे।



Click it and Unblock the Notifications
