Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस देश में होने वाली है भारी तबाही! Baba Vanga की भविष्यवाणी सच हुई तो आएगी प्रलय
Baba Vanga Prediction On Tsunami: बाबा वेंगा बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता थीं जिन्होंने अपने जीवन काल में कई बड़ी और शॉकिंग भविष्यवाणियां की थी। बाबा वेंगा दुनिया की जानी-मानी भविष्यवक्ता हैं, जिनकी कई भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हो चुकी हैं। उन्होंने सालों पहले कुछ ऐसी घटनाओं की भविष्यवाणी की थी जो बाद में सच निकलीं, जैसे 9/11 हमला, सुनामी, और ब्रिटेन का EU से बाहर निकलना।
अब एक बार फिर उनकी भविष्यवाणी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने एक देश में भारी तबाही की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस देश में जुलाई 2025 से पानी से विनाश होगा। आइए जान लेते हैं कौन सा है वो देश और ऐसी कौन सी भविष्यवाणी की थी जो इन दिनों चर्चा में छाई हुई है।

जापान में होगी तबाही?
बाबा वेंगा ने जापान को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी की थी जिसने सभी को सकते में डाल दिया है। जी हां, उन्होंने कहा था कि जुलाई 2025 में जापान में सुनामी आएगी जिसमें भारी तबाही होगी। इससे पहले भी साल 2011 में जापान में सुनामी आ चुकी है जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। अगर बाबा वेंगा की अन्य सच हुई भविष्यवाणियों पर नजर डालें तो लोगों का डरना स्वाभाविक है।

जापान में हुई तबाही तो इन देशों पर भी पड़ेगा असर
जापान में अगर सच में सुनामी आती है तो इसका असर उसके आसपास के देशों जैसे फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया पर भी पड़ेगा। बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे सच मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये अंधविश्वास है। हालांकि उनके द्वारा पहले की गई भविष्यवाणियां काफी सटीक साबित हुई हैं।
अगर सच हुई भविष्यवाणी तो क्या होनी चाहिए तैयारी
जरा सोचिए अगर बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी सच साबित हो जाती है तो कितनी बड़ी तबाही मच सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हमारी ओर से पहले से ही सारी तैयारियां होनी चाहिए। बात तैयारी की करें तो पहले से ही समुद्र किनारे वाले इलाकों को खाली करवा देना चाहिए। मेडिकल सुविधा की पूरी तैयारी होनी चाहिए। ऐसी आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त भोजन की सुविधा होनी चाहिए।

कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के बारे में तो काफी बातें हो गई हैं अब जरा उनके बारे में भी जान लेते हैं। दरअसल बाबा वेंगा बुल्गारिया की रहने वाली एक महिला थीं जिनकी कम उम्र में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। बेशक उनकी आंखों की रोशनी नहीं थी लेकिन दिव्य दृष्टि से उन्होंने भविष्य में होने वाली कई विनाशकारी आपदाओं और युद्धों की भविष्यवाणी की थी जो कहीं न कहीं सच भी साबित हुई है। हालांकि बाबा वेंगा ने कभी भी किसी पर्टिकुलर चीज का नाम नहीं लिया लेकिन जो भी घटनाएं हुईं उनसे बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की जोड़ा गया।



Click it and Unblock the Notifications
