Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
Baba Vanga Predictions: 2026 में प्रलय से मचेगी तबाही? क्या सच होने वाली है बाबा वेंगा की ये खौफनाक भविष्यवाणी
Baba Vanga Predictions: साल 2026 में दुनिया के कई हिस्सों में चरम मौसमी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अत्यधिक गर्मी, जंगलों में आग, विनाशकारी बाढ़, भूकंपों की गतिविधियां, जलवायु संबंधी बदलाव और कई देशों में आर्थिक चुनौतियों ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। इसी बीच बुल्गारिया की मशहूर 'बाबा वेंगा' की एक भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में साल 2026 को प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय चुनौतियों से जुड़ा साल बताया था। उनकी भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 में भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, अत्यधिक वर्षा और सूखे जैसी घटनाएं होंगी, जो व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचा सकती हैं। मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो रही है?

बेमौसम बारिश और तूफानों से बढ़ी चिंता
दुनिया के कई हिस्सों में मौसम का असामान्य मिजाज देखने को मिल रहा है। भारत में हाल के महीनों के दौरान आंधी, तेज हवाओं और बेमौसम बारिश ने कई राज्यों में जनजीवन को प्रभावित किया है। कई स्थानों पर जान-माल के नुकसान की खबरें सामने आई हैं, जबकि मौसम विभाग समय-समय पर खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है। वहीं, चीन समेत कई अन्य देशों में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी परिस्थितियां बनी हैं, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
दुनिया पर अल नीनो का खतरा
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अल नीनो की स्थिति वैश्विक मौसम पैटर्न को प्रभावित कर सकती है। इसके असर से कुछ क्षेत्रों में कम बारिश और सूखे जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। इसी वजह से अल नीनो को दुनिया भर में मौसम संबंधी चुनौतियों का एक प्रमुख कारण माना जाता है। हालांकि वैज्ञानिक लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं और भविष्य के मौसम पर इसके संभावित प्रभावों का आकलन कर रहे हैं।
दुनिया भर में भीषण गर्मी ने बढ़ाई चिंता
भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर की गर्मी देखने को मिल रही है। एशिया और यूरोप के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी की लहरों का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन और अन्य यूरोपीय देशों में भी असामान्य गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। जलवायु वैज्ञानिकों का मानना है कि बढ़ते वैश्विक तापमान और जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी चरम मौसमी घटनाएं अधिक देखने को मिल रही हैं।
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?
बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में साफ कहा था कि साल 2026 प्राकृतिक चुनौतियों और आपदाओं का साल होगा। बाबा वेंगा ने कहा था कि इस साल दुनिया को जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय संकट, बाढ़, सूखा और भूकंप जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। हाल के महीनों में बेमौसम बारिश, भीषण गर्मी और मौसम से जुड़ी अन्य चरम घटनाओं के कारण कई लोग बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को सच होने का दावा कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हुई हैं। इसलिए इस साल भी उनकी चेतावनी गंभीरता से लेना चाहिए। हालांकि, विषेशज्ञों का कहना है कि इन आपदाओं और मौसम संबंधी बदलावों को जलवायु परिवर्तन, भूगर्भीय प्रक्रियाओं और अन्य प्राकृतिक कारणों से जोड़कर देखना अधिक उचित है, क्योंकि भविष्यवाणियों की सत्यता को प्रमाणित करने वाला कोई ठोस वैज्ञानिक आधार उपलब्ध नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
