Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की 7 भविष्यवाणियां जो हुईं सच, अब 2026 की प्रीडिक्शन ने मचाई हलचल
Baba Vanga Predictions 2026: दुनिया में कई भविष्यवक्ताओं ने अपनी सटीक भविष्यवाणियों से लोगों को चौंकाया है, लेकिन बुल्गारिया की रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) का नाम उनमें सबसे ऊपर आता है। दृष्टिहीन होने के बावजूद बाबा वेंगा ने जो कहा, वो कई बार सच साबित हुआ। अब तक बाबा वेंगा की कई सारी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी है ऐसे में अब इस बार लोग आने वाले साल यानी 2026 की भविष्यवाणी को लेकर चिंतित हैं।
लोगों ने तो प्रार्थना करनी शुरू कर दी है कि इस बार उनकी भविष्यवाणी सच साबित न हो। आइए जानते हैं कि आने वाले साल के लिए उनकी क्या भविष्यवाणी है और अब तक कौन-कौन सी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं जिससे उनकी कही बातों की सटीकता का पता चल जाएगा।

बाबा वेंगा कौन थीं?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर कौन थीं बाबा वेंगा जिनके द्वारा की गई भविष्यवाणियां अक्सर सच साबित हुई हैं। दरअसल, बाबा वेंगा का जन्म 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। हालांकि वो बचपन से अंधी नहीं थी बल्कि एक तूफान में हुए हादसे के बाद वो दृष्टिहीन हो गईं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें भविष्य दिखने लगा है। उनके द्वारा कही गई बातें समय-समय पर सच साबित होती रहीं, जिसके कारण उन्हें "The Nostradamus of the Balkans" भी कहा जाता है।
साल 2026 को लेकर क्या की है भविष्यवाणी?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की बात सुनते ही टेंशन बढ़ जाती है। 2025 खत्म होने को है और इससे पहले ही 2026 की भविष्यवाणियों की वजह से एक बार फिर से बाबा वेंगा ट्रेंड में आ गई हैं। बता दें कि बाबा वेंगा ने 2026 में नकदी संकट को लेकर भविष्यवाणी की है। आसान भाषा में समझें तो उनके अनुसार आने वाले साल में सोने के दाम लगातार बढ़ेंगे और इतने ज्यादा बढ़ जाएंगे की आम आदमी तो खरीदने के बारे में सोच भी नहीं पाएगा। इसके अलावा आने वाले साल में भी कई बड़ी दुर्घटनाओं की प्रीडिक्शन बाबा वेंगा के द्वारा की गई हैं, हालांकि उन्होंने किसी भी देश का नाम नहीं लिया है।
बाबा वेंगा की कौन-कौन सी भविष्यवाणियां हुई सच?
1. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या
बाबा वेंगा ने देश की प्रधानमंत्री बाबा वेंगा की हत्या को लेकर भविष्यवाणी की थी। रिपोर्ट के अनुसार, साल 1969 में उन्होंने इंदिरा गांधी को देखा था और कहा था कि एक नारंगी और पीले वस्त्र में आग की लपटों के बीच कोई उन्हें नष्ट कर देगा। हुआ भी ऐसा ही जब बाबा वेंगा के सिक्योरिटी गार्ड ने इंदिरा को गोली मारी तो उस समय उन्होंने भगवा साड़ी पहनी हुई थी।
2. 9/11 अटैक (2001)
आपको 9/11 का अटैक तो याद ही होगा जब अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड टावर पर आतंकी हमला हुआ। बाबा वेंगा ने कहा था कि "अमेरिका पर स्टील के पक्षी हमला करेंगे" जो बाद में 9/11 हमले से मेल खाई।
3. बराक ओबामा
बाबा वेंगा ने एक और भविष्यवाणी की थी जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को लेकर थी। उन्होंने कहा था कि एक अश्वेत व्यक्ति अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बनेंगे जो सच साबित हुई।
4. 2004 की सुनामी
उन्होंने बताया था कि एक विशाल लहर एशिया के तटों को निगल जाएगी यह भविष्यवाणी इंडोनेशिया सुनामी से जुड़ी मानी गई।
5. सोवियत यूनियन का विघटन
बाबा वेंगा ने सालों पहले USSR के टूटने की भविष्यवाणी कर दी थी जो आप जानते ही हैं कि सच साबित हुई।
6. 2008 की आर्थिक मंदी
बाबा वेंगा ने साल 2008 की आर्थिक तंगी को लेकर भी कई साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि एक ऐसा आर्थिक संकट आएगा जो पूरी दुनिया को झकझोर देगा जो हुआ भी।
7. कोविड-19 जैसी महामारी
बाबा वेंगा ने एक अदृश्य खतरे की चेतावनी दी थी, जो पूरी दुनिया में फैल जाएगा ये बात कोरोना महामारी से जोड़ी गई। इस बीमारी ने न सिर्फ कई लोगों की जिंदगी छीन ली बल्कि पूरी दुनिया को एक बार फिर आर्थिक संकट में ला दिया।



Click it and Unblock the Notifications
