Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
क्या 5 जुलाई को आने वाली है प्रलय? 14 दिन में 900 बार भूकंप, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हो रही सच
July 2025 Tsunami Prediction In Japan: साल 2025 में भारी तबाही और प्रलय की भविष्यवाणी की गई हैं। जापान को लेकर भी बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2025 जुलाई में वहां सुनामी आएगी और भारी तबाही मचेगी। ऐसे में जापान के लोग डर के साये में जी रे हैं और जापान सरकार व मौसम विभाग में भी हलचल मची हुई है। कहीं न कहीं ये भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि बीते 14 दिनों में जापान में 900 से ज्यादा बार भूकंप आ चुका है।
हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। इन सभी घटनाओं को अब मशहूर रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है जो उनकी किताब The Future I Saw में लिखी गई है।

14 दिनों में 900 बार भूकंप
कहीं न कहीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि बीते 14 दिनों में जापान की धरती 14 बार भूकंप के झटकों से दहल चुकी है। हाल ही में जापान में 5 रिक्टर स्केल का भूकंप आया है। इसके बाद लोगों में डर का माहौल है। वहीं 5 जुलाई भी नजदीक आ गई है। बता दें कि इससे पहले साल 2011 में जापान में भयंकर सुनामी आई थी जिसमें लाखों लोगों की जान गई थी अब कहा जा रहा है कि अगर आने वाले समय में सुनामी की भविष्यवाणी सच साबित होती है तो पहले से 3 गुना ज्यादा तबाही होगी।

जापान सरकार भी डर के साये में
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लेकर चिंतित हैं। इसको लेकर उन्होंने हाल ही में एक बैठक भी की थी जिसमें आने वाले समय में सुनामी से बचाव को लेकर की जा रही तैयारी के बारे में बात की गई।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?
एक तरफ जापान की सरकार चिंता में है तो वैज्ञानिकों ने इस भविष्यवाणी को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि जापान 4 टेक्टॉनिक प्लेटों पर बसा है ऐसे में वहां हमेशा भूकंप और सुनामी आने का खतरा बना रहता है। वैज्ञानिकों ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि शांति बनाए रखें।

जापान की अर्थव्यवस्था पर भविष्यवाणी का क्या असर
ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के सर्वे के मुताबिक, जापानी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 5 जुलाई 2025 की भविष्यवाणी को लेकर लोगों में डर है। इस भविष्यवाणी का जापान के टूरिज्म पर तगड़ा असर पड़ा है। लोगों ने फ्लाइट की टिकट कैंसिल करा दी है, होटल की बुकिंग कैंसिल करा दी है।



Click it and Unblock the Notifications
