Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
पुतिन की हत्या, आतंकी हमले और मिलेगा कैंसर का इलाज.. बाबा वेंगा की 2024 की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां
Baba Vanga Predictions 2024: बुल्गारियाई भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 2024 को लेकर कई सनसनीखेज भविष्यवाणी की है। इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश से लेकर पृथ्वी की कक्षा बदलने तक की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा वेंगा ने 2024 में कैंसर और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के इलाज मिलने का भी दावा किया था। बाबा वेंगा ने 2024 को लेकर कई खतरनाक भविष्यवाणियां की हैं।

पुतिन की हत्या की कोशिश
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वेंगा ने शायद यह अनुमान लगा लिया होगा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगले साल उनके देश के ही किसी नागरिक द्वारा हत्या कर दी जाएगी। रूसी राष्ट्रपति का कार्यालय क्रेमलिन लगातार पुतिन की खराब सेहत और उन्हें कैंसर होने की अफवाहों को खारिज करता रहा है। क्रेमलिन ने हाल में पुतिन की मौत के दावे को भी खारिज किया है।
यूरोप में बढ़ेगी आतंकी दहशत
बाबा वेंगा ने विनाशकारी हथियारों के बारे में भविष्यवाणी की थी। उनका दावा है कि एक "बड़ा देश" अगले साल जैविक हथियारों का परीक्षण या हमला करेगा। भविष्यवक्ता ने यह भी भविष्यवाणी की कि आतंकवादी यूरोप में अराजकता फैला देंगे।
भयावह प्राकृतिक आपदाएं
बाबा वेंगा ने 2024 की अपनी भविष्यवाणियों में यह भी बताया है कि पृथ्वी की कक्षा में परिवर्तन हो सकता है, जो आमतौर पर लंबी अवधि में होता है। लेकिन अगर यह जल्दी होता है, तो हम भयानक प्राकृतिक आपदाएं और यहां तक कि विकिरण के स्तर में वृद्धि भी देख सकते हैं।
आर्थिक संकट और पूर्वी शक्ति में वृद्धि
बाबा वेंगा ने कहा कि 2024 में एक बड़ा आर्थिक संकट आएगा जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि ऐसा कर्ज के स्तर में वृद्धि, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक शक्ति का पश्चिम से पूर्व की ओर स्थानांतरित होने जैसे कारकों के कारण हो सकता है।
साइबर हमले
बाबा वेंगा ने दावा किया कि 2024 में साइबर हमलों में वृद्धि देखी जा सकती है। जाहिर तौर पर, उन्नत हैकर्स सीधे तौर पर महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे जैसे पावर ग्रिड और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर हमला करेंगे, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होगा।
तकनीकी क्रांतियां
हिस्ट्री.सीओ.यूके की रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि 2024 में क्वांटम कंप्यूटिंग में एक बड़ी सफलता मिलेगी। यह तब आया है जब क्वांटम कंप्यूटिंग तेजी से प्रगति कर रही है और पारंपरिक कंप्यूटरों की तुलना में समस्याओं को तेजी से हल कर सकती है। यदि भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो 2024 में समाज में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की शक्ति आसमान छू सकती है।
चिकित्सा संबंधी सफलताएं
अंधे बल्गेरियाई भविष्यवक्ता ने दावा किया कि 2024 में अल्जाइमर और कैंसर सहित असाध्य रोगों के लिए नए उपचार खोज लिए जाएंगे।
कौन हैं बाबा वेंगा
बाबा वेंगा एक भविष्यवक्ता थे। जिनका असल नाम वांगेलिया पांडेवा गुशरोवा था। वो बुल्गारिया की फकीर थीं। साल 1911 में उनका जन्म हुआ और 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई। उन्होंने साल 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि उनके सपने 85 फीसदी सच हुए हैं। कहते हैं कि बचपन में एक घातक तूफान में अपनी आंखों की रोशनी खोने के बाद उन्हें भविष्य देखने की शक्तियां प्राप्त हुई। बाबा ने चेरनोबिल आपदा, प्रिंसेस डायना की मौत और सोवियत संघ के पतन की सटीक भविष्यवाणी की थी। बालकन के नास्त्रेदमस कहे जाने वाली बाबा वेंगा ने कथित तौर पर 9/11 हमले और ब्रेक्जिट को लेकर भविष्यवाणियां की थीं। जो सही साबित हुई हैं।
2023 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, 2023 में तीसरा विश्व युद्ध होगा। साल 2023 में एक बड़ी खगोलीय घटना घटेगी और पृथ्वी की कक्षा में परिवर्तन होगा। बाबा वेंगा के अनुसार साल 2023 में कुछ अजीबोगरीब वैज्ञानिक अविष्कार होंगे। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार कोई देश जैविक हथियारों से हमला करेगा। बाबा वेंगा ने 2023 को अंधकारमय और त्रासदी वाला साल बताया है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, इस साल भारत में बेमौसम बरसात वाली होगी और कई हिस्सों में भयंकर तूफान आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
