Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Baba Vanga Prediction: 7 जून के बाद अचानक से बदल जाएगा सबकुछ! बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी आई सामने
Baba Vanga's Prediction for June 7 : बुल्गारिया की जानी-मानी रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां समय-समय पर सच साबित होती रही हैं। अब एक बार फिर साल 2025 को लेकर उनकी की गई चेतावनी ने दुनियाभर में सनसनी फैला दी है। वैज्ञानिकों से लेकर मौसम विशेषज्ञों और ज्योतिषियों तक, हर कोई 7 जून 2025 को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।
मौसम की असामान्य गतिविधियां, अंतरिक्ष में बढ़ती हलचल और ज्योतिषीय संकेत, ये सभी मिलकर बाबा वेंगा की सालों पहले की गई भविष्यवाणी की ओर इशारा कर रहे हैं। इससे आम लोगों में भय और घबराहट का माहौल बनता जा रहा है।

7 जून को क्या होगा? मंगल का गोचर और उसका प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 जून 2025 को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने वाला है। मंगल को उग्र ग्रह माना जाता है, जो दुर्घटनाओं, युद्ध, आगजनी और हिंसक गतिविधियों से जुड़ा है। जब भी यह ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो ऊर्जा में तेज़ बदलाव देखा जाता है। ज्योतिषी इसे एक अशुभ संकेत मान रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि यह गोचर वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल का कारण बन सकता है।
दो भागों में बंटेगी दुनिया
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी कहती है कि 2025 के बाद दुनिया दो विचारधाराओं में विभाजित हो जाएगी, एक तरफ तकनीक की अंधी दौड़ में भागती सभ्यता और दूसरी ओर आध्यात्मिक जागरूकता की ओर मुड़ती मानवता। आज की दुनिया पहले से ही AI और मेडिटेशन जैसे दो सिरों पर खड़ी दिखाई दे रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जून 2025 के बाद यह विभाजन और स्पष्ट तथा तीखा रूप ले सकता है।
अचानक होगा बड़ा विस्फोट?
एक और डरावनी चेतावनी बाबा वेंगा ने दी थी, "नीचे से उठने वाला धुआं पूरी दुनिया को डरा देगा।" वैज्ञानिकों का ध्यान इस वक्त दक्षिण अटलांटिक चुंबकीय विसंगति पर है, जो पृथ्वी की चुंबकीय परत में असामान्यता का कारण बन रही है। विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि यह क्षेत्र किसी बड़े भूगर्भीय या यहां तक कि परमाणु विस्फोट की आशंका को जन्म दे सकता है।
जून 2025 क्यों है विशेष?
खगोलशास्त्रियों के अनुसार, 7 जून को मंगल का गोचर केवल ज्योतिषीय रूप से ही नहीं, बल्कि चुंबकीय गतिविधियों और मौसम में भी असाधारण बदलाव ला सकता है। माना जा रहा है कि इस दिन पृथ्वी पर तीव्र सौर और चुंबकीय लहरें असर डालेंगी, जिनका प्रभाव मानसिक स्थिति, तकनीक, संचार व्यवस्था और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।
इस तरह, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी और वैज्ञानिक चेतावनियों को मिलाकर देखा जाए तो 7 जून 2025 एक अत्यंत संवेदनशील और निर्णायक तारीख बन चुकी है। अब यह देखने की बात होगी कि क्या सच में वह दिन मानव इतिहास का मोड़ बन जाएगा या केवल एक और भविष्यवाणी बनकर रह जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
