Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
Baba Vanga Predictions: अगस्त में आसमान से बरसेगी आग! बाबा वेंगा की डरा देने वाली भविष्यवाणी
Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया की मशहूर रहस्यवादी बाबा वेंगा (Baba Vanga) को दुनिया "नॉस्ट्राडैमस ऑफ द बाल्कन्स" कहकर जानती है। उनकी कई पुरानी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं, जिसमें प्राकृतिक आपदाएं, युद्ध और बड़े वैश्विक बदलाव शामिल हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में जो कहा गया था वो होने वाली घटनाओं से हूबहू मेल खाता है।
ऐसे में कहीं न कहीं उन्हें घटनाओं के साथ जोड़ दिया जाता है। हालांकि कभी भी उन्होंने किसी स्पेशल घटना का अपनी भविष्यवाणी में कोई जिक्र नहीं किया। अब उनकी एक और भविष्यवाणी ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया है। बाबा वेंगा ने दावा किया था कि अगस्त में आसमान से आग बरसेगी, जिससे धरती पर भारी तबाही मचेगी।

आसमान से बरसेगी आग
अब बाबा वेंगा की भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा में छा गई है। दरअसल, कहा जा रहा है कि उन्होंने अगस्त 2025 को लेकर भी डराने वाली भविष्यवाणी की थी। सालों पहले बाबा वेंगा ने बता दिया था कि अगस्त में धरती पर डबल फायर होगा। इसका मतलब है कि धरती से आकाश की ओर और आकाश से धरती की ओर आग बरसेगी। लोग इस भविष्यवाणी को जंगल में आग लगने से जोड़ रहे हैं तो कुछ ज्वालामुखी विस्फोट के होने की भी संभावना व्यक्त कर रहे हैं।
आसमान से कैसे बरसेगी आग
धरती पर तो जंगलों में आग लगने या ज्वालामुखी विस्फोट की संभावना व्यक्त की जा रही है। अब आकाश से आग बरसने का मतलब भी जानने की कोशिश करते हैं। माना जा रहा है कि यह भविष्यवाणी किसी बड़े उल्कापिंड, सौर तूफान (Solar Storm) या परमाणु हमले जैसी घटना की ओर इशारा कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अंतरिक्ष से कोई बड़ा पिंड धरती से टकराता है तो उसका असर पूरी दुनिया की जलवायु, तकनीकी सिस्टम और जीवन पर पड़ सकता है।

एक और भविष्यवाणी हो रही सच
बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी है जो सच होती नजर आ रही है। दरअसल बाबा वेंगा ने साल 2025 में आर्थिक मंदी की चेतावनी दी थी जो डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान की वजह से सच होती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ प्लान कहीं न कहीं उसी के लिए आफत बनता नजर आ रहा है। इतिहास गवाह है कि बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां चौंकाने वाली सटीक रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
