Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bad Newz Best Dialogues: यहां देखें 'बैड न्यूज़' के विक्की कौशल, एमी विर्क की जोड़ी के मजेदार फनी डायलॉग्स
Bad Newz Best Dialogues for Instagram: बैड न्यूज़ मूवी साल 2019 में आयी गुड न्यूज़ फिल्म का सीक्वल है। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, बैड न्यूज़ फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क मुख्य कलाकार हैं। यह फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
बैड न्यूज़ का ट्रेलर आने के बाद से ही लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। ट्रेलर में देखें तो यह लगता है कि यह दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ता।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि तृप्ति डिमरी अपने अजन्मे बच्चे के पिता के बारे में नेहा धूपिया के सवालों का सामना कर रही हैं, जो एक उत्सुकता पैदा करता है। जैसे-जैसे दृश्य सामने आते हैं, होने वाले बच्चे के पिता को लेकर सवाल गहराता जाता है।
कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब पता चलता है कि समयसीमा में गड़बड़ी के कारण तृप्ति को अपने बच्चे के पिता की पहचान के बारे में पता नहीं है। बाद में डॉक्टर यह कहकर सबको चौंका देता है कि यह 'जीवन में एक बार होने वाली' घटना है और यह खुलासा करता है कि विक्की कौशल और एमी विर्क दोनों तृप्ति के अजन्मे बच्चे के पिता हैं।
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क अभिनीत बैड न्यूज़ के ट्रेलर से ही कई मज़ेदार और हंसने-हंसाने वाले संवाद मिलते हैं। अगर अभी तक आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो यहां हम बैड न्यूज़ फिल्म के कुछ मजेदार डायलॉग्स लेकर आये हैं जो आपको जरूर पसंद आएंगे।

Bad Newz Best Dialogues in Hindi
"ले बच्चा मेरा ही और किसका होना है...तुझे बड़ा ऋषि मुनि खीर खिला गया..खिला गया क्या?" -विक्की कौशल
"तूने स्टार्टअप वहां खाया और मेन कोर्स मेरे साथ किया" - विक्की कौशल
"बात समझ तेरा मैच टाई हो गया है" - नेहा धूपिया
"ओये ऐसे कैसे टाई हो गया सुपरओवर करवाओ आप" - विक्की कौशल
"अब सिर्फ मेरी नहीं बच्चों की भी है इसलिए मैं जानना चाहती हूं दोनों में से बेटर फादर कौन बनेगा" - तृप्ति डिमरी
Bad Newz Best Funny Dialogues in Hindi
"शक्ल देखके ही पता लग गया था कि तू ही है पति पत्नी वाला वो" - विक्की कौशल
"अबे ओये एक्स पति आ गया कबाब में हड्डी बनके" - एमी विर्क
"तौलिया कौन शेयर करता है यार?" -एमी विर्क
"अरे बच्चे कौन शेयर करता है यार?" -विक्की कौशल
"इट्स नेचर इतस गुड फॉर बेबी" - एमी विर्क
"यार सुंदर लोगों को देखेके ना बच्चे सुंदर पैदा होते हैं" - विक्की कौशल
"मुझे पता था तू आएगा compro करने" - विक्की कौशल
"ओह हेलो मैं कोई ऐ दिल है मुश्किल वाला रणबीर कपूर नहीं हूं जो हाथों में चन्ना मेरेया चन्ना मेरेया करता रहूंगा" - एमी विर्क
"मैं भी ना कोई बरेली की बर्फी वाला राजकुमार राव नहीं हूं जो टैलेंट दिखा कर बादमें कृति आयुष्मान को सौंप दूं" - विक्की कौशल
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
