Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Sheikh Hasina Net Worth: घर और देश छोड़कर भागीं शेख हसीना, कितनी संपत्ति की मालकिन हैं?
Sheikh Hasina Networth: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद वो देश छोड़कर भारत आ चुकी हैं। सेना ने अपने हाथों में आ गई है। अब देश में हुए इस तख्तापलट की वजह से बांग्लादेश सुर्खियों में बना हुआ है।
बता दें शेख हसीना दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं में शुमार की जाती रही हैं, अब ऐसे में देश छोड़ने की वजह से वो चर्चा में हैं। अब ऐसे में शेख हसीना से जुडी कई तरह की खबरे सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि शेख हसीना के घर पर काम करन वाला नौकर भी अमेरिका में रहता है और उसके पास 284 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ऐसे में जानते हैं कि शेख हसीना कितनी संपत्ति की मालकिन हैं? और वो अपने पीछे कितनी संपति छोड़ गई हैं।

इतना मिलता था वेतन
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश की इतिहास में सबसे लंबे समय से पीएम के पद पर कार्यरत रही हैं. वर्तमान में वो अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रही थीं। सालाना उन्हें 9,92,922.00 रुपये के वेतन के रूप में मिलते थे। हीं एक महीने के वेतन के रूप में उन्हें 86 हजार रुपये मिलते थे।
इतनी हैं नेटवर्थ हैं
चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक शेख हसीना की कुल संपत्ति 4 करोड़ 36 लाख रुपये है। चुनाव से पहले दिए गए उनके हलफनामे के मुताबिक साल 2022 में उन्होंने 1 करोड़ 7 लाख टका (बांग्लादेशी मुद्रा) कमाए थे और इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा कृषि क्षेत्र से आता है। कृषि से उनकी आय 2018 की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। शेख हसीना के इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार, उनकी आय 1 करोड़ 91 लाख रुपये है। इसके अलावा शेख हसीना ने पिछले चार साल में कुल 75 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग बॉन्ड खरीदे हैं।
मछली पालन से भी होती है आय
चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, मछली पालन से भी उनकी आय होती है। उनके पास दान में दी गई एक कार भी है। उनके नाम पर 6 एकड़ कृषि भूमि है। वहीं वो बीए पास हैं।



Click it and Unblock the Notifications
