Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bank Holiday: 29 अप्रैल से 1 मई तक 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें किन शहरों में रहेगी छुट्टी?
Bank holidays : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 29 अप्रैल से 1 मई 2025 तक बैंक छुट्टियों का अपडेट जारी किया है। इन तीन दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कारणों से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। दरअसल, इस दौरान भगवान श्री परशुराम जयंती, बसव जयंती, अक्षय तृतीया, महाराष्ट्र दिवस और श्रमिक दिवस जैसे प्रमुख अवसर हैं, जिनके चलते छुट्टियां घोषित की गई हैं।
हालांकि यह छुट्टियां पूरे देश में एक समान नहीं होंगी, बल्कि राज्य और क्षेत्रीय त्योहारों के अनुसार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे।

29 अप्रैल को यहां बंद रहेंगे बैंक
29 अप्रैल 2025 को भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा पंजाब सरकार ने भी 29 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रखने का ऐलान किया है। अगर आप पंजाब या हिमाचल प्रदेश में रहते हैं और बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम हैं, तो उन्हें आज ही निपटा लेना बेहतर रहेगा।
अक्षय तृतीया पर कहां रहेगी छुट्टी
30 अप्रैल 2025 को बसव जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरु समेत दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे। विशेष तौर पर कर्नाटक राज्य में इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अक्षय तृतीया एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है, जिसे देश के कई हिस्सों में श्रद्धा से मनाया जाता है, लेकिन बैंकिंग छुट्टियों का निर्धारण स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जाता है, इसलिए सभी राज्यों में यह अवकाश लागू नहीं होगा।
1 मई को इन शहरों में रहेगी छुट्टी
1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिवस और मई दिवस (श्रमिक दिवस) के चलते कई बड़े शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मुंबई, नागपुर, पुणे, पणजी, चेन्नई, कोच्चि, गुवाहाटी, पटना, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम, इम्फाल, बेलापुर और बेंगलुरु समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र दिवस खास तौर पर महाराष्ट्र राज्य में मनाया जाता है, जबकि मई दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों के सम्मान में मनाया जाता है।
बैंक बंद होने के बावजूद ग्राहक डिजिटल माध्यमों से अपनी बैंकिंग जरूरतें पूरी कर सकते हैं। एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान भी चालू रहेंगी। इसलिए अगर किसी जरूरी ट्रांजैक्शन की योजना बना रहे हैं, तो डिजिटल विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपकी बैंकिंग से जुड़ी कोई जरूरी योजना है, तो उसे आज ही पूरा कर लें या फिर 2 मई का इंतजार करें, जब बैंकों में सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
