Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holiday: इस हफ्ते 4 दिन लगातार रहेंगे बैंक बंद, जानें आपके राज्य में कब है छुट्टी?
Bank Holiday July 2025: बेशक डिजिटल का जमाना आ गया हो लेकिन आज भी हमारे बहुत से काम ऐसे हैं जो बैंक जाए बिना पूरे नहीं हो पाते। खासतौर पर उन लोगों को बैंक जाना होता है जो लोग डिजिटल बैंकिंग के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। गांव देहात में तो बैंक जाए बिना लोगों का काम ही नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें कि आने वाले 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
ऐसा नहीं है कि पूरे देश में बैंक हॉलिडे है, बल्कि कुछ राज्यों में ये छुट्टी विशेष कारण की वजह से घोषित की गई है। आइए आप भी जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक की छुट्टी है या नहीं? साथ ही किन राज्यों में बैंक की छुट्टी है और क्यों है?

इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? Bank Holiday In This Week
16 जुलाई 2025 को बैंक रहेंगे बंद- 16 जुलाई 2025 दिन बुधवार को उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे। इसके पीछे की वजह है उत्तराखंड का पर्व हरेला जो वहां बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
17 जुलाई 2025 को बैंक रहेंगे बंद- मेघालय में 17 जुलाई 2025 दिन वीरवार को बैंक बंद रहेंगे। दरअसल मेघालय में यू तिरोत की पुण्यतिथि की वजह से सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको कुछ बैंक का काम है तो आज और कल में खत्म कर लें।
19 जुलाई 2025 को बैंक रहेंगे बंद - त्रिपुरा में 19 जुलाई 2025 दिन शनिवार को बैंक रहेंगे बंद रहेंगे। दरअसल त्रिपुरा में केर पूजा की वजह से सभी बैंक क्लोज रहेंगे। ऐसे में अगर कोई बैंक का जरूरी काम है तो खत्म करने के लिए आपके पास 2 दिन हैं।
20 जुलाई 2025 को बंद रहेंगे बैंक- वहीं 20 जुलाई 2025 को रविवार है इस वजह से पूरे देश में इस दिन बैंक बंद रहेंगे। ये साप्ताहिक छुट्टी होती है।

क्या डिजिटल बैंकिंग भी रहेगी बंद?
लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या इन छुट्टी वाले दिन डिजिटल बैंकिंग भी बंद रहेगी। ऐसा नहीं है, सिर्फ बैंक की छुट्टी रहेगी और डिजिटल बैंकिंग जैसे UPI, RTGS और ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं यथावत खुली रहेंगी।
वहीं एटीएम भी 24x7 खुले रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
