Latest Updates
-
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य
Bank Holiday: 14 जुलाई 2025 को आपके राज्य में भी बैंक और स्कूल रहेंगे बंद? जानें क्यों दी छुट्टी
Bank Holiday Monday 14 July 2025: 11 जुलाई 2025 से सावन की शुरुआत हो गई है और 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इस दिन अधिकतर लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। इस वजह से कुछ लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या आज छुट्टी है? बैंक और स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? बता दें कि 14 जुलाई को स्कूल तो खुलेंगे लेकिन बैंक बंद रहेंगे वो भी सिर्फ मेघालय में।
अन्य राज्यों में सोमवार को कोई छुट्टी नहीं है। एक और बात आज मेघालय में बैंक की छुट्टी का कारण सावन का पहला सोमवार नहीं बल्कि कुछ और है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
14 जुलाई यानी सावन के पहले सोमवार को बंद हैं बैंक?
सावन के महीने का आज पहला सोमवार है और लोगों के मन में सवाल है कि 14 जुलाई 2025 को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे। इस कंफ्यूजन में बहुत से लोग हैं क्योंकि कुछ दिन से 14 जुलाई को बैंक हॉलीडे ट्रेंड हो रहा है। दरअसल RBI की लिस्ट के अनुसार, सोमवार 14 जुलाई को बैंक की छुट्टी है। बता दें कि ये छुट्टी सिर्फ मेघालय में है बाकि राज्यों में कोई छुट्टी नहीं है।
मेघालय में क्यों बंद हैं बैंक?
लोगों के मन में सवाल है कि मेघालय में सावन के पहले सोमवार की वजह से बैंक बंद हैं क्या? नहीं ऐसा नहीं है दरअसल मेघालय में बेह देन्खलाम त्योहार है जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे। बेह देन्खलाम फेस्टिवल मेघालय में जयंतिया समुदाय द्वारा मनाया जाता है जो एक पारंपरिक त्यौहार है। इस त्योहार को मनाने के पीछे का उद्देश्य है कि बीमारी और बुराइयों को दूर भगाया जाए।

ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा नहीं होगी बंद
अच्छी बात ये है कि बैंक बंद का असर ऑनलाइन सुविधाओं पर नहीं पड़ेगा। बैंक तो बंद रहेंगे लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवा चालू रहेगी जिसकी वजह से ग्राहकों को दिक्कत नहीं होगी। ग्राहक UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, IMPS और RTGS जैसे डिजिटल मीडियम का आसानी से उपयोग कर सकेंगे। ये सुविधा 24x7 चालू रहेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
