Latest Updates
-
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays November 2026: अगर नवंबर में आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की सूची देख लें। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक समेत देश के प्रमुख बैंकों की शाखाओं में छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से हो सकती हैं। नवंबर में कई त्योहार पड़ने के कारण कुछ जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बिना जानकारी के शाखा पहुंचने पर आपका काम अटक सकता है। परेशानी से बचने के लिए पहले ही पता कर लें कि आपके शहर में बैंक किन-किन तारीखों पर बंद रहेंगे।

राज्यों के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी बैंक की छुट्टियां
नवंबर में बैंक बंद रहने की तारीख हर राज्य में एक जैसी नहीं होगी। इसकी वजह यह है कि कुछ छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय परंपराओं के आधार पर तय की जाती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत अलग-अलग राज्यों में इन मौकों पर बैंक शाखाएं बंद रह सकती हैं। नवंबर 2026 में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और कनकदास जयंती जैसे त्योहार पड़ेंगे। इसके अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
नवंबर में इन शनिवारों को नहीं होगा बैंक का कामकाज
त्योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी बैंक के कामकाज पर असर डालेंगी। नियम के मुताबिक, सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। नवंबर 2026 में दूसरा शनिवार 14 नवंबर और चौथा शनिवार 28 नवंबर को पड़ेगा। इन दोनों तारीखों पर देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। रविवार को भी बैंकों में नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
नवंबर 2026 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (November 2026 Bank Holiday List)
9 नवंबर: (दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस (त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश)
10 नवंबर: (बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम)
11 नवंबर: (भाई दूज, निंगोल चकोबा और चित्रगुप्त जयंती: सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश)
13 नवंबर: (वांगला उत्सव: (मेघालय)
16 नवंबर: छठ पूजा (बिहार और झारखंड)
20 नवंबर: इगास-बगवाल (देहरादून, उत्तराखंड)
23 नवंबर: सेंग कुट स्नेम (मेघालय)
24 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहास पूर्णिमा (नई दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई राज्य)
27 नवंबर: कनकदास जयंती (कर्नाटक)
इन राज्यों में त्योहारों की छुट्टी नहीं, लेकिन शनिवार को बंद रहेंगे बैंक
तमिलनाडु, असम, केरल, गोवा और आंध्र प्रदेश में ऊपर बताई गई क्षेत्रीय छुट्टियां लागू नहीं होंगी। हालांकि, यहां भी बैंकों को दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। नवंबर 2026 में 14 और 28 नवंबर को शनिवार पड़ने के कारण इन दिनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
बैंक बंद लेकिन डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी
बैंक में चेक जमा कराने, ड्राफ्ट बनवाने या नकदी निकालने जैसे जरूरी काम हैं, तो शाखा जाने से पहले अपने राज्य में लागू छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें। इससे आखिरी समय में परेशानी से बचा जा सकता है। बैंक शाखाएं बंद होने पर भी एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इनके जरिए ग्राहक ऑनलाइन लेनदेन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
