Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
8 September Bank Holiday: आज कहां बैंक बंद रहेंगे? चेक करें कहीं आपके शहर में तो नहीं रहेगी छुट्टी
Is Today Bank Holiday : अगर आप सोमवार, 8 सितंबर 2025 को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा घोषित अवकाश कैलेंडर के मुताबिक देशभर में सभी बैंकों की छुट्टियां एक साथ नहीं होतीं।
अलग-अलग राज्यों और शहरों में वहां के स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के अनुसार छुट्टियों की सूची तय की जाती है। इसी कड़ी में 8 सितंबर को कुछ जगहों पर बैंक बंद रहेंगे और कुछ शहरों में बैंक सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे।

मुंबई में रहेंगे बैंक बंद
सबसे पहले बात करें मुंबई की तो यहां 8 सितंबर 2025, सोमवार को बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल, यह अवकाश पहले 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के अवसर पर तय किया गया था, लेकिन बाद में तारीख में बदलाव कर इसे 8 सितंबर कर दिया गया। महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। इसका मतलब है कि सोमवार को मुंबई में बैंक बंद रहेंगे, जबकि देश के अन्य राज्यों और शहरों में बैंकों का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा।
क्या शेयर बाजार भी रहेगा बंद?
जब भी बैंकों की छुट्टी होती है, तो लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि शेयर बाजार भी बंद रहेंगे या नहीं। लेकिन निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए राहत की बात यह है कि सोमवार, 8 सितंबर को शेयर बाजार यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) खुले रहेंगे। BSE द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, सितंबर 2025 में किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग हॉलिडे निर्धारित नहीं है। इसलिए सोमवार को निवेशक और ट्रेडर्स सामान्य रूप से बाजार में कारोबार कर सकेंगे।
इस हफ्ते कब-कब रहेंगे बैंक बंद?
8 सितंबर को मुंबई में बैंकों की छुट्टी के अलावा इस हफ्ते देश के अलग-अलग हिस्सों में और भी अवकाश रहने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से:
- 12 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 13 सितंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 14 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने से सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
इस तरह देखा जाए तो 12 से 14 सितंबर तक लगातार तीन दिनों तक अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे।
डिजिटल सेवाएं मिलती रहेंगी
हालांकि, बैंक बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि आपकी सभी वित्तीय सेवाएं रुक जाएंगी। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट और एटीएम पहले की तरह ही काम करते रहेंगे। ग्राहक अपने जरूरी लेनदेन इन माध्यमों से आसानी से कर सकेंगे। केवल शाखा से जुड़े कार्य जैसे नकद जमा, पासबुक एंट्री, चेक क्लीयरेंस या डिमांड ड्राफ्ट जैसी सेवाओं के लिए आपको अगले कार्यदिवस तक इंतजार करना पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
