Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Bank Holiday On Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बैंक खुले रहेंगे या बंद? जानें अपने शहर का स्टेट्स
Bank Holiday On Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक पर्व है, जिसे पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को पड़ रहा है। त्योहारों के मौसम में अक्सर लोग बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटाना चाहते हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या रक्षाबंधन के दिन बैंक की छुट्टी होगी या नहीं? बेशक डिजिटल का जमाना है लेकिन अभी भी बैंक से जुड़े कई ऐसे काम होते हैं जिनके लिए जाना ही पड़ता है।
ऐसे में अधिकतर लोगों की शनिवार को छुट्टी होती है तो वो उस दिन बैंक के काम को खत्म करने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी यही जानना चाहते हैं कि 9 अगस्त यानी रक्षाबंधन जो शनिवार के ही दिन पड़ रहा है उस दिन बैंक खुले हैं या बंद? तो यहां हम आपको बताएंगे आपके शहर में रक्षाबंधन के दिन बैंक की छुट्टी है या नहीं?
9 अगस्त राखी पर बैंक बंद हैं या ओपन?
वैसे तो रक्षाबंधन पर बैंक की सरकारी छुट्टी नहीं होती है। मगर जिन्हें जरूरत होती है वो अवकाश ले सकते हैं। हां, बैंक का काम सुचारू रूप से चलता है। लेकिन इस साल रक्षाबंधन महीने के दूसरे शनिवार को पड़ रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेगा लेकिन वो रक्षाबंधन की वजह से नहीं बंद है बल्कि दूसरे शनिवार का अवकाश है।

10 अगस्त को भी छुट्टी है
9 अगस्त को दूसरा शनिवार है तो इसलिए बैंक बंद रहेंगे और 10 अगस्त को रविवार है तो वो सार्वजनिक अवकाश है। वहीं सिक्किम में आज यानी 8 अगस्त को भी बैंक बंद हैं क्योंकि वहां टेंडोंग लो रुम फात है। ऐसे में सिक्किम में तो लगातार 3 दिन बैंक की छुट्टी हो गई।
बैंक बंद होने पर क्या करें?
बेशक बैंक बंद रहेंगे ऐसे में आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो वहां जाकर ही किए जा सकते हैं। मगर डिजिटल बैंकिंग के जमाने में आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें किसी प्रकार का कोई अवरोध उत्पन्न नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
