Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bank Holiday on November 25: आज बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे? जानें 25 नवंबर की पूरी हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday on November 25: 25 नवंबर 2025 यानी दिन मंगलवार को बैंक खुलेंगे या बंद इसको लेकर लोगों में काफी असमंजस बना हुआ है। दरअसल आज गुरुतेग बहादुर शहीदी दिवस है जिसकी छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। कई बार त्योहारों, सरकारी नोटिफिकेशन और विशेष आयोजनों के कारण अक्सर छुट्टियों की सही जानकारी समय पर नहीं मिल पाती, जिसकी वजह से बैंकिंग कार्य जैसे लेन-देन, चेक क्लियरिंग, कैश डिपॉज़िट और डिजिटल पेमेंट प्रभावित हो सकते हैं।
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज बैंक और स्कूलों की क्या स्थिति रहेगी। आइए जान लेते हैं कि आज बैंक और स्कूल खुलेंगे या नहीं।

दिल्ली में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश
दिल्ली सरकार ने 25 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के सम्मान में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राजधानी के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और कई निजी संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि कुछ खुले भी रहेंगे लेकिन सरकारी ऑफिस बंद ही रहेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बदली तारीख
न सिर्फ दिल्ली में बल्कि उत्तर प्रदेश में भी अवकाश पहले 24 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष तारीख बदलकर 25 नवंबर कर दी गई है। आज प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
क्या आज बैंक बंद रहेंगे? (RBI लिस्ट के अनुसार)
आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 25 नवंबर को यूपी या दिल्ली में बैंक बंद नहीं हैं। गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस को बैंक की आधिकारिक छुट्टियों में शामिल नहीं किया गया है। मतलब आज बैंक सामान्य समय पर खुलेंगे और सभी काउंटर काम करेंगे।
कौन-कौन सी सेवाएं मिलती रहेंगी?
छुट्टी हो या न हो, बैंकिंग की डिजिटल सुविधाएं हमेशा की तरह मिलती रहेंगी वो हैं ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई ट्रांजैक्शन, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम से कैश निकासी, ये सर्विसेज तब तक सुचारू रहेंगी जब तक कोई तकनीकी बाधा न आए।



Click it and Unblock the Notifications
