Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
Bank Holiday Today : आज दिल्ली-मुंबई में खुले रहेंगे बैंक, इन शहरों में नहीं होगी जन्माष्टमी की छुट्टी
Bank Holiday Today : भारत में हर साल जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2025 में यह पर्व शनिवार, 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह दिन खास इसलिए भी है क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है। आमतौर पर हर महीने केवल दूसरा और चौथा शनिवार को ही बैंक की छुट्टी होती है, लेकिन इस बार जन्माष्टमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 16 अगस्त 2025 को कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, जम्मू, श्रीनगर और चंडीगढ़ शामिल हैं। इन राज्यों में रहने वाले ग्राहकों को अपने बैंकिंग कार्य अगले कार्य दिवस पर निपटाने होंगे।
किन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे?
वहीं, दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा और हिमाचल प्रदेश में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इन राज्यों में लोग अपने बैंकिंग कार्य आसानी से कर पाएंगे।
डिजिटल सर्विसेज रहेंगी चालू
अगर आप ऐसे राज्य में रहते हैं जहां जन्माष्टमी पर बैंक बंद हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। इनके जरिए ग्राहक कैश निकासी, ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य लेन-देन कर सकते हैं।
अगस्त 2025 की प्रमुख बैंक छुट्टियां
आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक अगस्त 2025 में कई त्यौहारों और अवसरों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।
- 16 अगस्त (शनिवार): जन्माष्टमी (श्रावण वद-8) / कृष्ण जयंती - छुट्टी कई राज्यों में
- 19 अगस्त (मंगलवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती - केवल अगरतला में छुट्टी
- 25 अगस्त (सोमवार): श्रीमंत शंकरदेव तिरुभव तिथि - गुवाहाटी में छुट्टी
- 27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी / संवत्सरी / गणेश पूजा - मुंबई, नागपुर, चेन्नई, हैदराबाद आदि शहरों में छुट्टी
- 28 अगस्त (गुरुवार): गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) / नुआखाई - भुवनेश्वर और पणजी में छुट्टी
शेयर बाजार की स्थिति
बैंकों की तरह ही शेयर बाजार (BSE और NSE) में भी छुट्टियां रहती हैं। अगस्त 2025 में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को शेयर बाजार बंद रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
