Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bank Holiday in August 2024: अगस्त में होती हैं साल की सबसे ज्यादा छुट्टियां, देखें कितने दिन बैंक रहेंगे बंद
Bank Holiday in August 2024: हर महीने सभी को बैंक हॉलिडे की लिस्ट का इंतज़ार रहता है। बैंकिंग सेवाएँ भले ही ऑनलाइन मोड में आ चुकी हो लेकिन आज भी कई काम ऐसे हैं जो बिना बैंक जाए हो ही नहीं पाते। ऐसे में बैंक के अवकाश का ध्यान रखना ज़रूरी हो जाता है।
इसके साथ ही बैंक हॉलिडे से कई अन्य सरकारी दफ्तरों की भी छुट्टियां संबंधित होती है। इसलिए आरबीआई द्वारा जारी की गई साल के हर महीने की बैंक अवकाश सूची महत्वपूर्ण साबित होती है। जानते हैं आने वाले अगस्त के महीने में कब कब रहने वाला है बैंकों का अवकाश -

अगस्त 2024 की बैंक छुट्टियाँ (August 2024 Bank Holidays)
3 अगस्त को अगरतला क्षेत्र के बैंक केर पूजा के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे।
4 अगस्त को रविवार के चलते देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
8 अगस्त के दिन गंगटोक क्षेत्र के बैंकों का अवकाश तें डॉग ल्हो रम के अवसर पर होगा।
10 अगस्त - महीने का दूसरा शनिवार
11 अगस्त - रविवार
13 अगस्त - पेट्रियट डे के मौके पर इम्फाल के बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त - भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में बैंक व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
18 अगस्त - रविवार
19 अगस्त - रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड, दमन और दीव, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
20 अगस्त - श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर कोच्चि व तिरुवन्नाथापुरम क्षेत्र के बैंक बंद रहने वाले हैं।
24 अगस्त - महीने का चौथा शनिवार
25 अगस्त - रविवार
26 अगस्त - जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कई राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं। इस दिन अंडमान और निकोबार, पंजाब, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, दमन और दीव, नागालैंड, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, ओडिशा, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, मेघालय, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा के बैंकों की छुट्टी होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
