Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Bank Holidays June 2025: जून में कब-कब बैंक रहेंगे बंद? देखें पूरी लिस्ट
Bank Holidays in June 2025 : जून का महीना शुरू होने वाला है और अगर आप बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून 2025 के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 12 दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगे।
इस लिस्ट में साप्ताहिक छुट्टियां (रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार), राष्ट्रीय अवकाश, धार्मिक त्यौहार और कुछ राज्यों के स्थानीय पर्व शामिल हैं।

जून 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट
1 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
6 जून (शुक्रवार): बकरीद - केरल में छुट्टी
7 जून (शनिवार): बकरीद - अधिकांश राज्यों में बैंक बंद (गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल को छोड़कर)
8 जून (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
11 जून (बुधवार): संत कबीर जयंती / सागा दावा - सिक्किम और मेघालय में बैंक बंद
14 जून (शनिवार): दूसरा शनिवार - देशभर में बैंक बंद
15 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
22 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
27 जून (शुक्रवार): रथ यात्रा - ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद
28 जून (शनिवार): चौथा शनिवार - साप्ताहिक छुट्टी
29 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
30 जून (सोमवार): रेमना नी - मिजोरम में बैंक बंद
बकरीद पर लॉन्ग वीकेंड?
केरल में 6 जून से लेकर 8 जून तक तीन दिन का लंबा वीकेंड हो सकता है। 6 जून को बकरीद, 7 जून को फिर से बकरीद की छुट्टी (अधिकांश राज्यों में), और 8 जून को रविवार है।
बैंक बंद हैं तो क्या करें?
अगर बैंक ब्रांच बंद है, तब भी घबराने की जरूरत नहीं। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, NEFT, IMPS और ATM चालू रहेंगी। आप ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट, बैलेंस चेकिंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।
छुट्टियां कैसे तय होती हैं?
RBI और राज्य सरकारें हर साल बैंक छुट्टियों की संयुक्त सूची बनाती हैं। इसमें धार्मिक, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय त्योहारों के अलावा साप्ताहिक अवकाश शामिल होते हैं। इसलिए, अगर आपको चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, या कोई अकाउंट से जुड़ा फॉर्म जमा करना है, तो उसे छुट्टियों से पहले ही निपटा लें।



Click it and Unblock the Notifications
