Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर 2026 में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से इस महीने बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार व रविवार की छुट्टियां भी रहेंगी। कुछ राज्यों में महालया, महर्षि वाल्मीकि जयंती और करवा चौथ जैसे स्थानीय त्योहारों पर भी बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इनमें 6 वीकेंड की छुट्टियों के साथ-साथ 10 राज्य-विशिष्ट त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर राज्य और शहर में बैंक की छुट्टियां एक जैसी नहीं होती हैं। किसी राज्य में बैंक बंद हो सकता है, जबकि दूसरे राज्य में उसी दिन बैंक खुले रह सकते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर का हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक कर लें। आइए, जानते हैं अक्टूबर 2026 में कब-कब बैंक बंद रहेंगे -

अक्टूबर 2026 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (October 2026 Bank Holiday List)
2 अक्टूबर, शुक्रवार- गांधी जयंती (पूरे देश में)
4 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
10 अक्टूबर, शनिवार- दूसरा शनिवार / महालया अमावस्या (पूरे देश में)
11 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
17 अक्टूबर, शनिवार- महा सप्तमी (कुछ राज्यों में)
18 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
19 अक्टूबर, सोमवार- महा अष्टमी / महा नवमी / आयुध पूजा / दुर्गा पूजा (कई राज्यों और शहरों में)
20 अक्टूबर, मंगलवार- दशहरा / विजयादशमी / महा नवमी / आयुध पूजा (कई राज्यों और शहरों में)
21 अक्टूबर, बुधवार- विजयादशमी / दुर्गा पूजा (कई राज्यों और शहरों में)
22 अक्टूबर, गुरुवार- दुर्गा पूजा (गंगटोक और कुछ क्षेत्रों में)
23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा (गंगटोक और कोलकाता)
24 अक्टूबर, शनिवार- चौथा शनिवार (पूरे देश में)
25 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
26 अक्टूबर, सोमवार- महर्षि वाल्मीकि जयंती / लक्ष्मी पूजा आदि (कुछ राज्यों में)
29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ (शिमला में बैंक अवकाश)
31 अक्टूबर, शनिवार- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (अहमदाबाद में बैंक अवकाश)
बैंक बंद लेकिन डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और NEFT जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। । इसके साथ ही एटीएम से पैसे निकालना, बैलेंस देखना और बिल भुगतान जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, शाखा से जुड़े काम जैसे पासबुक अपडेट, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट या अन्य काउंटर सेवाएं छुट्टी वाले दिन नहीं हो सकेंगी। इसलिए ऐसे जरूरी काम पहले ही पूरे कर लेना बेहतर रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
