Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Bank Holidays : इस हफ्ते तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays 11-17 August 2025 : बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। राखी और रविवार की छुट्टी के बाद आने वाले हफ्ते में बैंकों का कामकाज केवल तीन दिनों तक ही होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त 2025 के लिए बैंक अवकाश का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें त्योहारों, राष्ट्रीय पर्व और साप्ताहिक अवकाश के चलते कई दिन बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त में 15 दिन रहेंगे बैंक बंद
अगस्त का महीना बैंकिंग से जुड़े ग्राहकों के लिए खासा चुनौतीपूर्ण है। इस महीने में कुल 15 छुट्टियां तय की गई हैं। इनमें स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी जैसे बड़े त्योहारों के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले क्षेत्रीय त्योहार भी शामिल हैं। इसके अलावा, हर महीने की तरह इस बार भी दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे, साथ ही सभी रविवार को साप्ताहिक अवकाश होगा।
ध्यान दें कि भारत के अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश की तिथियां भिन्न हो सकती हैं, क्योंकि कुछ छुट्टियां केवल विशेष क्षेत्रों में मान्य होती हैं। इसलिए, किसी भी जरूरी काम के लिए निकलने से पहले अपने नजदीकी बैंक शाखा में अवकाश की पुष्टि कर लेना बेहद जरूरी है।
अगले हफ्ते कब-कब रहेंगे बैंक बंद
13 अगस्त (बुधवार) - इंफाल (मणिपुर) में पैट्रियट डे के अवसर पर बैंक बंद।
15 अगस्त (शुक्रवार) - स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में बैंक बंद।
16 अगस्त (शनिवार) - अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, रांची, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलांग, जम्मू, श्रीनगर और विजयवाड़ा में जन्माष्टमी (श्रावण वद-8) और कृष्ण जयंती के मौके पर बैंक बंद।
17 अगस्त (रविवार) - रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद।
इन तिथियों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि हफ्ते के बीच में केवल तीन दिन ही बैंक खुलेंगे, ऐसे में ग्राहकों को पहले से योजना बनानी होगी।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, और एटीएम जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। इसका मतलब है कि आप लेन-देन, बिल भुगतान, फंड ट्रांसफर और अन्य डिजिटल कार्य बिना किसी रुकावट के कर सकेंगे।
ग्राहकों के लिए सलाह
अपने जरूरी बैंकिंग कार्य जैसे नकद निकासी, चेक क्लियरेंस या ड्राफ्ट तैयार करवाना, छुट्टियों से पहले निपटा लें।
किसी भी क्षेत्रीय अवकाश की जानकारी के लिए अपनी बैंक शाखा से संपर्क करें।
बड़े लेन-देन या व्यवसायिक भुगतान को पहले से शेड्यूल कर लें ताकि छुट्टियों में कोई दिक्कत न आए।
अगस्त का दूसरा और तीसरा सप्ताह बैंकों की छुट्टियों से भरा हुआ है, इसलिए समय पर तैयारी करना ही सबसे अच्छा विकल्प है।



Click it and Unblock the Notifications
