Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Bank Holidays March 2026: अगले 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, राम नवमी पर कहां-कहां रहेगी छुट्टी? देखें पूरी लिस्ट
Bank Holidays March 2026: मार्च का महीना खत्म होने वाला है और अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो उसे आज ही पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। 26 मार्च 2026 से देश के कई हिस्सों में लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं, जिसकी वजह त्योहार और वीकेंड छुट्टियां हैं। इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले से अपने शहर की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें, ताकि बाद में परेशानी न हो। तो चलिए, जानते हैं इन हफ्ते बैंक कब-कब और कहां बंद रहेंगे।

राम नवमी पर कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद?
मार्च के आखिरी हफ्ते में पड़ रही राम नवमी के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक अलग-अलग दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में 26 मार्च (गुरुवार) को बैंक अवकाश रहेगा। यानी इन जगहों पर इस दिन बैंकिंग सेवाएं ब्रांच स्तर पर उपलब्ध नहीं होंगी। वहीं, कुछ राज्यों में रामनवमी की तिथि एक दिन बाद मानी जा रही है। इसी वजह से बिहार, ओडिशा और सिक्किम जैसे राज्यों में 27 मार्च (शुक्रवार) को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में, इन राज्यों में लोगों को अपने बैंक से जुड़े काम एक दिन पहले या बाद में प्लान करने होंगे।
क्यों लग सकता है 4 दिन का चक्कर?
राम नवमी की छुट्टियों के बाद लगातार कई दिन बैंक बंद रहने की स्थिति बन सकती है। 26 और 27 मार्च को अलग-अलग राज्यों में अवकाश के बाद 28 मार्च को चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 29 मार्च को रविवार होने की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। यानी कुल मिलाकर कई जगहों पर 4 दिन तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। ऐसे में, अगर आपने समय रहते अपना काम नहीं निपटाया, तो लगातार चार दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसके बाद 30 मार्च (सोमवार) को बैंक खुलेंगे, लेकिन लंबी छुट्टी के बाद भारी भीड़ देखने को मिल सकती है।
31 मार्च को भी बैंक की छुट्टी
अगले हफ्ते 31 मार्च मंगलवार को महावीर जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं।ऐसे में बेहतर यही है कि आप अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही पूरा कर लें, ताकि बार-बार बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें।
बैंक बंद लेकिन डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी
भले ही बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहकों के लिए ऑनलाइन और डिजिटल सेवाएं बिना रुकावट जारी रहेंगी। आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, यूपीआई, एनईएफटी और आरटीजीएस के माध्यम से आसानी से लेन-देन कर सकेंगे। इसके साथ ही एटीएम से पैसे निकालना, बैलेंस देखना और बिल भुगतान जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। यानी रोजमर्रा के जरूरी काम बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
