Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Bank Strike Today: आज बैंकों में हड़ताल, लगातार तीसरे दिन ठप रहा कामकाज! जानें कौन-से बैंक बंद और क्या खुलेगा?
Bank Strike Today: अगर आप आज अपनी बैंक शाखा में पैसे जमा करने, चेक क्लियरेंस या किसी अन्य जरूरी वित्तीय कार्य के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो रुक जाइए। आज यानी मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को देश के बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले सरकारी बैंकों के लाखों कर्मचारी आज एक दिन की देशव्यापी हड़ताल पर हैं।
यह हड़ताल न केवल बैंकिंग सेवाओं को ठप्प करेगी, बल्कि आम आदमी की आर्थिक गतिविधियों पर भी गहरा असर डालेगी। आइए जान लेते हैं कौन-कौन से बैंकों पर हड़ताल का पड़ेगा असर।

आज क्यों है हड़ताल?
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से बैंक पहले ही 25 जनवरी को रविवार की छुट्टी और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण बंद थे। अब लगातार तीसरे दिन बैंकों में ताला लटकने से कैश ट्रांजेक्शन और चेक क्लियरेंस जैसे काम बुरी तरह प्रभावित होने वाले हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में '5-डेज वर्किंग वीक' (शनिवार की छुट्टी) को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर इस हड़ताल का फैसला किया है। दरअसल, 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई सुलह बैठक बेनतीजा रही, जिसके बाद कर्मचारी संगठनों ने विरोध स्वरूप सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया।
ये है मांग
एआईबीईए (AIBEA) के महासचिव सी एच वेंकटचलम और एआईबीओसी (AIBOC) के महासचिव रूपम रॉय के अनुसार, मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी। कर्मचारियों का तर्क है कि वे सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं। इससे काम के घंटों का नुकसान नहीं होगा। यह कदम एक टिकाऊ और मानवीय बैंकिंग प्रणाली के लिए आवश्यक है।
इन बैंकों में कामकाज रहेगा ठप्प
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSUs) पर पड़ेगा। जन लें कि कौन-कौन से बैंकों में काम प्रभावित होगा। इस लिस्ट में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक जैसे सरकारी बैंकों में कैश जमा, निकासी और चेक सेटलमेंट पूरी तरह प्रभावित रहेगा। अच्छी बात ये है कि एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और एक्सिस बैंक जैसे बड़े प्राइवेट बैंकों में कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है, क्योंकि इनके कर्मचारी इस यूनियन का हिस्सा नहीं हैं।
ग्राहकों के लिए क्या है विकल्प?
बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें। कैश के लिए एटीएम का उपयोग किया जा सकता है, हालांकि अधिक मांग के कारण कुछ जगहों पर कैश की किल्लत हो सकती है। यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। अगर बहुत जरूरी काम हो, तो आप निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं का रुख कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
