Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Basant Panchami School Holiday: आज बसंत पंचमी पर स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, जानें अपने शहर का हाल
Basant Panchami School Holiday: भारत में बसंत पंचमी का त्योहार केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती के प्रति सम्मान प्रकट करने का महापर्व है। इस साल 23 जनवरी, शुक्रवार यानी आज देश भर में बसंत पंचमी मनाई जा रही है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में पीले वस्त्र पहनकर मां शारदे की पूजा-अर्चना की जाती है। हालांकि, छुट्टियों को लेकर हर राज्य के नियम अलग-अलग हैं।
कहीं आधिकारिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया गया है, तो कहीं स्कूलों में केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अगर आप भी अपने बच्चों के स्कूल या कॉलेज की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन में हैं, तो आइए जानते हैं राज्यों के अनुसार स्कूल हॉलीडे लिस्ट का ताजा अपडेट।

बसंत पंचमी की पर स्कूलों की छुट्टी रहेगी या नहीं?
23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के दिन देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में उल्लास का माहौल रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन से वसंत ऋतु का आगमन होता है। जहां कुछ राज्यों में सरकार ने इसे सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में रखा है, वहीं कुछ राज्यों में इस दिन को केवल 'पूजा उत्सव' के रूप में मनाया जाएगा और नियमित कक्षाएं जारी रहेंगी।
कहां-कहां रहेगी छुट्टी?
ये तो आपने जान ही लिया है कि कुछ राज्यों में बसंत पंचमी की छुट्टी रहेगी तो कुछ में स्कूल यथावत खुलेंगे। अब ये भी जान लेते हैं कि कहां-कहां स्कूल बंद रहने वाले हैं। बता दें कि उत्तर भारत और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में बसंत पंचमी पर स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इन राज्यों में शामिल हैं- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम और त्रिपुरा राज्य शामिल हैं। ध्यान दें कि इन स्कूलों में छुट्टी तो रहेगीी लेकिन सुबह के समय बच्चों को बुलाकर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा सकता है।

यहां खुले रहेंगे स्कूल और कॉलेज
ये तो आपने जान लिया है कि कहां-कहां स्कूल-कॉलेज बंद रहने वाले हैं। अब ये भी जान लें कि भारत के कुछ राज्यों में बसंत पंचमी पर नियमित अवकाश नहीं होता है। यहां बच्चे सामान्य दिनों की तरह स्कूल जाएंगे। अगर आपका बच्चा राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात व दिल्ली और एनसीआर में पढ़ता है तो जान लें कि इन राज्यों में आधिकारिक छुट्टी नहीं है, हालांकि स्कूलों में पूजा का आयोजन हो सकता है। इन सभी स्कूलों में नियमित कक्षाएं चलेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
