Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेंगलुरू की यह कूड़ा उठाने वाली महिला बोलती है फर्राटेदार इंग्लिश, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया आज के समय में नई कलाओं व प्रतिभाओं को सामने लाने का एक माध्यम बन गया है। हमारे आसपास ऐसे कई लोग होते हैं, जो बेहद ही प्रतिभाशाली होते हैं, लेकिन हमें उनके बारे में पता ही नहीं चलता। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए ऐसे लोगों की प्रतिभा सबके सामने आ पाती है। हाल ही में, बेंगलुरु की एक कचरा बीनने वाली महिला के वीडियो ने भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह महिला इतनी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है कि सुनने वाला बस दंग ही रह जाए। कचरा बीनने वाली इस महिला का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग हर तरफ उनकी तारीफ कर रहे हैं-

सचिना हेगर ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि इस महिला के क्लिप को सचिना हेगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इस महिला के एक नहीं, बल्कि दो वीडियो शेयर किए। जहां पहले वीडियो में वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में वह अंग्रेजी में ही एक कविता सुनाते हुए दिखाई दे रही हैं।
हेगर सेसिलिया है नाम
बता दें कि इस महिला का नाम हेगर सेसिलिया है। जब सचिना ने उनसे पूछा कि क्या वह अकेली है, तो वह तुरंत मदर मैरी की एक तस्वीर निकालती हैं और उसे दिखाकर कहती है कि इनके होते हुए कोई भी अकेले कैसे हो सकता है। सचिना ने इन वीडियो को अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर किया। जहां पहले वीडियो के कैप्शन में उन्होंने कहा कि "कहानियां हमेशा आपके आसपास होती हैं। आपको बस इतना करना है कि रुकें और चारों ओर देखें। कुछ सुंदर और कुछ दर्दनाक, लेकिन चंद फूलों के बिना जिंदगी क्या है... इस अद्भुत उत्साही महिला से संपर्क करना चाहते हैं। यदि आप में से कोई उसे देखता है तो कृपया हमसे संपर्क करें।' वहीं दूसरे वीडियो के कैप्शन में लिखा कि वह एक परफार्मर है।
जापान में रह चुकी हैं महिला
बता दें कि बातचीत में महिला ने बताया कि वह जापान में 7 साल से भी अधिक समय तक रह चुकी हैं। जापान में वह एक घर में काम करती थी, लेकिन बाद में जरूरत ना होने पर उन्हें वापिस भेज दिया गया। भारत लौट आने के बाद उन्हें कोई काम नहीं मिला और इसलिए अब वह अपना गुजर-बसर करने के लिए सड़कों पर कचरा बीनती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
