Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
April Fools Day 2023: दोस्तों के साथ करनी है मस्ती, ट्राई करे ये प्रैंक, हंसी नहीं होगी कंट्रोल
अप्रैल फूल्स डे भले ही एक दिन का हो, लेकिन ये दिन जिंदगी भर के लिए आपकी यादों में रह जाता है। साल भर हम सभी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि किसी अपने के साथ कोई ऐसा मजाक कर सकें जिससे वो सबके चेहरे पर मुस्कान ला सकें।
अगर आप अप्रैल फूल्स डे पर अपने किसी दोस्त या सहकर्मियों के साथ मजाक करने के लिए उन्हें मूर्ख बनाने के लिए प्रैंक ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ प्रैंक आइडिया लेकर आए हैं। जिसे आप किसी पर भी आजमा सकते हैं और अपने फूल्स डे को मजेदार बना सकते हैं।

अप्रैल फूल्स डे के लिए प्रैंक आइडिया
1. रिंगटोन परिवर्तन
आप अपनी खुद की रिंगटोन बदल सकते हैं या अपने दोस्त और सहकर्मी का फोन लेकर उनकी रिंगटोन भी बदल सकते है। अब आप सोच रहे होंगे की ये प्रैंक कैसे होगा। दरअसल आपको कोई आम रिंगटोन नहीं रखनी बल्कि कोई फनी या अजीबो-गरीब रिंग टोन लगाएं। आप फार्क या कोई फनी सॉन ला सकते हैं। ताकि उस आवाज के बाद सबके चेहरे पर हंसी आ सकें।
2. माउस फन
ऑफिस में अपने साथी के कंप्यूटर माउस को टेप की मदद से टेबल पर चिपका दें। इसके बाद अपने माउस के साथ उन्हें संघर्ष करते हुए देखे और वीडियो बनाएं और हंसते हुए देखें कि वो कैसे अपने माउस को चलाने के लिए मेहनत कर सकते हैं।
3. गैग डिलीवरी
गैग डिलीवरी का मतलब होता है फैक डिलीवरी करना। ऐसे में आप किसी डिब्बे को अच्छे से पैक करें और अपने दोस्त तक ये तोहफा पहुंचाएं। लेकिन ध्यान रहें इस गिफ्ट को देखने के लिए खोलते समय आप वीडियो बनाना न भूले। क्योंकि खाली बॉक्स देखने के बाद जो उनका एक्सप्रेशन होगा वो देखने लायक होगा।
4. वॉलपेपर परिवर्तन
ये भी एक मजेदार प्रैंक है, जिसमें आपको बस अपने सहकर्मी के कम्प्यूटर या लैपटॉप का वॉल पेपर चेंज करना है। लेकिन इससे पहले आप अपने सहकर्मी के वॉल पेपर का स्क्रीनशॉट लेना न भूले। ऐसे करने के बाद आप अपने दोस्त के स्क्रीन से 2 3 एप हाइड कर दें। और फिर उसके बाद उन्हें उस एप पर बार-बार क्लीक करते हुए देखें। इससे ज्यादा मजेदार क्या हो सकता है।
5. व्हूपी वूप्स
नाश्ते के लिए या अपने काम के चेयर पर अपने दोस्त के बैठने से पहले ब्हूपी वूप्स को चेयर के नीचे रख दें। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस मज़ाक का शिकार कौन बनने वाला है, वहां मौजूद सभी लोगों अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
