Latest Updates
-
गर्मियों में कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 9 जगहें, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप का प्लान -
फेमस शेफ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: क्या पुरुषों को भी हो सकती है यह बीमारी? जानें लक्षण और बचाव -
Jackfruit Side Effects: इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए कटहल, वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर -
Amritsar Style Pindi Chole Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा चटपटा स्वाद -
Rule Change 1st June 2026: 1 जून से आम आदमी को बड़ा झटका! जानिए क्या होगा महंगा और क्या सस्ता -
Bakrid Mubarak Wishes for Saas-Sasur: बकरीद पर अपने सास-ससुर को भेजें दिल छू लेने वाले मुबारकबाद संदेश -
Desert Style Ker Sangri Recipe: राजस्थान का पारंपरिक और चटपटा स्वाद अब घर पर पाएं -
Eid Mubarak Wishes For love: ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना...बकरीद पर पार्टनर को भेजें ये 25+ रोमांटिक मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: गुरुवार को इन राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल -
Bakrid 2026: बकरीद की नमाज कैसे पढ़ें? जानें नियत, तकबीरें और पुरुषों-औरतों के लिए सही तरीका
फेयरवेल पर इन खूबसूरत मैसेज से दीजिए सीनियर को स्कूल से विदाई, खुशियों भरा हो जाएगा माहौल
Farewell Quotes & Shayari In Hindi : हमारे साथ एक ही स्कूल में पढ़ने वाले सीनियर्स हों या फिर साथ काम करने वाले सहकर्मी और बॉस। इन सभी के साथ खट्टी-मीठी यादें जुड़ ही जाती हैं। वहीं, जब ये हमसे बिछड़ते हैं, तो वो पल बहुत इमोशनल हो जाता है।
यदि आप स्कूल में है तो एक दिन आप स्कूल छोड़कर कॉलेज फिर जॉब्स करने जाएंगे और सारे दोस्त और टीचर से बिछड़ जाएंगे। नौकरी में भी ट्रांसफर, प्रमोशन और रिटायरमेंट होते रहते है। ऐसे ही नए दोस्त मिलते रहते है पुराने बिछड़ते रहते है और जब विदाई का समय आता है तो सभी भावुक हो जाते है और माहौल बड़ा नाजुक हो जाता है। इसीलिए एक फेयरवेल पार्टी या विदाई पार्टी रखी जाती है।
फिलहाल इन दिनों कई स्कूलों में बोर्ड एग्जाम शुरु होने से पहले विदाई समारोह यानी फेयरवेल पार्टी की तैयारियां चल रही हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको फेयर वेल के लिए बेहतरीन से बेहतरीन विदाई शायरी और मैसेज बता रहे हैं जिनसे आप अपने सीनियर्स को शानदार विदाई दे सकते हैं-

विदाई कोट्स (Farewell Quotes In Hindi)
1. विदाई तो है दस्तूर जमाने का पुराना, पर जहां भी जाना अपनी छाप कुछ ऐसे छोड़ जाना कि हर कोई गुनगुनाए तुम्हारा ही तराना।
2. सोच तो आपकी होगी, मगर आवाज देंगे हम, ख्वाब तो आपने देखा, मगर आगाज देंगे हम... विदाई पर हमारी ओर से उपहार इतना है, इरादे आपके होंगे, मगर परवाज़ देंगे हम।"
3. यादों की झड़ी सी है आंखों में छाई,
हो रही है आज आपकी विदाई,
हम करते है ईश्वर से प्रार्थना,
पूरी हो जीवन की हर कामना.,
4. विदाई की घड़ी है, हर आंख नम पड़ी है
हर कामना हो पूरी आपकी यही शुभकामना है
तहे दिल से हमारी।
5. है विदाई की यह बेला, लगा है आंसुओं का रेला, पर है खुशी का साथ... है आगे दुनिया बड़ी जहां मिलेगी आपको जीवन की नई सौगात।
6. मिली- जुली खुशी, गम की भावनाओं के साथ शुभकामना है आज विदाई के मौके पर यह कि हो आपके जीवन की शुभ शुरुआत।"
7. आप जैसा बड़प्पन नहीं है कहीं, आप जैसा सरल मन, नहीं है कहीं... आपको हम विदा आज कर दें मगर, आप जैसा नहीं है कहीं।
8. जब जरूरत थी परिवार की, आपसे मिल गया.. जब जरूरत पड़ी प्यार की, आपसे मिल गया... यूं कहां सीनियर आपसे हैं यहां, जब जरूरत पड़ी यार की, आप मिल गये।
9. थे कदम के निशां, बेहिचक चल पड़े, थामते आये हैं, हम अगर गिर पड़े जिनसे सीखा उन्हें, कैसे कर दें विदा क्या बड़ी बात है, हम अगर रो पड़े।
10. इक शुरुआत सी खुशनुमा हो गई, मिल के चलने की रुत सी यहां हो गई।
11. लोग आते हैं- जाते हैं, हर जगह नई यादें बनाते हैं, आज आप भी हमें अपनी यादों के संग छोड़ जायेंगे... शुभकामनाएं हैं हमारी, न रहे कोई ख्वाहिश अधूरी तुम्हारी। "
12. कल न हम होंगे न कोई गिला होगा
सिर्फ सिमटी हुई यादों का सिलसिला होगा
जो लम्हें हैं चलो हंस के बिता लें
जाने कल जिंदगी का क्या फैसला होगा।
13. विदाई की घड़ी आई है सबके आंखों में आंसू लाई है।
आपके पूरे हो हर खाब दुआ ये सबके जुबान पर आई है।
14. आंख से दूर सही दिल से कहां जाएगा
जाने वाले तू हमें याद बहुत आएगा - अलविदा

सीनियर के लिए विदाई पर शायरी (Farewell Shayari for Seniors)
1. हमें छोड़कर जहाँ भी जायेंगे
यकीन है खुशियाँ ही खुशियाँ पायेंगे
जी भरकर दिल की बात न हो पाई
एक मस्त अनोखी मुलाकात न हो पाई।
2. किसने कहा जुदाई होगी
ये बात किसी और ने फैलाई होगी
हम तो आपके दिल में रहेंगे आख़िर
हमारी दोस्ती में इतनी तो सच्चाई होगी।
3. चलते है फिर मिलेंगे ये कह कर
आप तो विदा हो गए, पर हम अकेले हो गए।
4. ना जाने कुछ लोग कब अपने बन जाते है
यूं ही चलते फिरते दिल में बस जाते है
एक पल में ना जाने क्यों छोड़ कर चले जाते है।
5. विदाई का ये दिन है, माहौल थोड़ा गमगिन
लेकिन दुआ है रब से, आप यूं ही हंसते रहो
महकते रहो, सबके दिल में बसते रहो।
6. क्या बताऊं खूबियां आपकी विदाई पर,
महकता था दिन आपके मुस्कुराने पर,
जहां भी रहो कामयाबी की मिशाल बनो,
लेकिन, अधूरा लगेगा हमें आपके जाने पर।

सीनियर्स के लिए फेयरवेल कोट्स - Farewell Quotes for Seniors in Hindi
1. मिलकर बिछड़ना दुनियां की रीत है,
फिर भी दिलों रहना दोस्ती की जीत है,
जहां भी जाओ एक नया मुकाम बनाओ,
दोस्त, तुम्हारी जीत में हमारी भी जीत है।
2. घर तुम्हारा रोशनी से जगमगाए,
जो तुमने पढ़ा है वो भविष्य बनाए,
जा रहे हो एक संस्थान छोड़कर तुम,
खुदा करे तुम्हारा अपना एक संस्थान हो जाए।
3. तुम्हारी खूबियां तुम्हारे काम आए,
वो तुम्हारा बेहतर कल बनाएं,
तुम्हारे फेयरवेल में बस इतना ही कहूंगा,
तरक्की के साथ भविष्य भी बेहतर हो जाए।
4. कौन कहता है कि हमारी जुदाई होगी,
जरूर ये खबर किसी और ने फैलाई होगी,
हम तो रहते हैं आपकी यादों में दोस्त,
तभी हमारी दोस्ती में कुछ सच्चाई होगी।
5. अब जाने पर उदास क्या होना,
अब बिछड़ने पर बदहवास क्या होना,
यही तो दस्तूर है इस दुनिया का कि,
एक बार मिलना और मिलकर जुदा होना।
6. दिल का दर्द छुपाना भी कितना मुश्किल है,
टूट कर भी मुस्कुरा देना कितना मुश्किल है,
दूर तक चले थे हम सभी साथ में देखो,
तन्हा छोड़कर जाना कितना मुश्किल है।
7. करते हैं अलविदा आपको,
दिल से इसे स्वीकार कर लेना,
दिल में बसाया है आपको,
वक्त मिले तो हमें याद कर लेना।
8. गुजरा हुआ वक्त इस दिल की ही बात सुनाएगा,
कभी साथ थे हम यारों के हर पल ये याद आयेगा,
जिंदगी के पन्नों को गौर से पलटना मेरे दोस्त,
हमारा भी नाम इनमें कभी तो जरूर आएगा।
9. तलाश करूं तो मिल जाएंगे बहुत,
पर ख्याल आपका ही आएगा बहुत,
आपके साथ सब कुछ कितना हसीन था,
जाने के बाद आपके मौसम सताएगा बहुत।
10. दूरी का एहसास तुमसे हमें सताने लगा है,
हर लम्हा जो साथ गुजरा था याद आने लगा है,
कोशिश की जब भी भूलने की उन यादों को,
हमारे दिल के तू और भी करीब आने लगा है।
11. यूं तो कई लोग आते हैं और चले जाते हैं,
मगर कुछ ही यादों में जगह बना पाते हैं,
गुरु, दोस्त और सीनियर आप थे यहां,
न जाने क्यों अच्छे लोग बिछड़ जाते हैं।
12. आज की सुबह एक खबर लाई है,
जिसे सुनकर हर जगह शांति छाई है,
हम फेयरवेल दें, तो कैसे दें आपको,
बिछड़ने के गम में हर आंख भर आई है।
13. आप जैसे सीनियर किस्मत से मिलते हैं,
जैसे पतझड़ में मानो फूल खिलते हैं,
चले जाओगे हमको अकेला छोड़कर,
हमेशा आप खुश रहो यही शब्द निकलते हैं।

Best Farewell Wishes In English (फेयरवेल मैसेज इंग्लिश में)
1. Goodbyes, they often come in waves.
2. Every new beginning comes from some other beginning's end.
3. Farewell! God knows when we shall meet again.
4. It's hard to say goodbye to someone as remarkable as you. Wishing you nothing but the best!
5. Take new chances and don't forget all you have learned during your time here. Make sure that some of those stories have happy endings!
6. We'll miss you - but we know you will make an amazing impact wherever the future takes you.
7. As you embark on the next chapter of your journey, don't forget that success can come in many forms and every step is part of the process.



Click it and Unblock the Notifications