Latest Updates
-
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए
इन इंटरनेशनल जगहों पर कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग प्लॉन
शादी को लेकर हर किसी के बहुत अधिक सपने होते हैं। अपनी वेडिंग को परफेक्ट बनाने के लिए हम सभी हर छोटी से छोटी बात पर ध्यान देते हैं। ऐसे भी कई लोग होते हैं, जो डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं और इसलिए अपने वेडिंग वेन्यू को लेकर काफी सोच-विचार करते हैं। यूं तो इंडिया में ही ऐसे कई डेस्टिेनशन हैं, जो वेडिंग के लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकते हैं।

लेकिन अगर आपने एक बिग वेडिंग का प्लॉन किया है और इंटरनेशनल डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लॉन किया है तो ऐसे में आप कई बेहतरीन प्लेसेस को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आजकल सेलिब्रिटीज इंटरनेशनल वेडिंग डेस्टिनेशन करते हैं और अगर आप भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ बेहतरीन इंटरनेशनल प्लेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी इंडियन वेडिंग के लिए सलेक्ट कर सकते हैं-
थाईलैंड
थाईलैंड एक ऐसा इंटरनेशनल वेडिंग प्लेस है, जिसे किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं है। व्हाइट सैंड बीचेस से लेकर साफ पानी और बेहतरीन रिसॉर्ट्स इस जगह को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक परफेक्ट प्लेस बनाते हैं। थाईलैं को न केवल इंडियन के लिए एक हॉट वेकेशन स्पॉट के रूप में जाना जाता है, बल्कि वेडिंग के लिए अत्यधिक पसंद किया जाता है। समुद्र तट के किनारे जब सूरज डूब रहा हो तो डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान कई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं। शेरेटन हुआ हिन रिज़ॉर्ट और स्पा, दुसित थानी पटाया और बैंकॉक मैरियट मार्क्विस क्वीन पार्क आदि यहां के कुछ फेमस वेन्यू हैं।
श्रीलंका
दुनिया के लगभग सभी हिस्सों से पर्यटक याहं पर आना बेहद पसंद करते हैं। यह एक ऐसा देश है, जहां पर अब लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ताड़ के पेड़ों के बीच भव्य रिसॉर्ट्स और विला यह जगह पृथ्वी पर स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर पर आप अपने लिए एक प्राइवेट बीच वेडिंग प्लॉन कर सकते है। पैराडाइज़ रोड विला बेंटोटा, अनंतारा कलुतारा रिज़ॉर्ट, जेटविंग ब्लू, नेगोंबो आदि यहां के फेमस वेन्यू है।
इटली
पिछले कुछ सालों में इंडियन्स के लिए इटली डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहद पॉपुलर होता जा रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वेडिंग के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी इटली को अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में चुना। अब कई जोड़े इटली में वेडिंग प्लॉन कर रहे हैं। टस्कनी और लेक कोमो इटली के प्रमुख स्थान हैं जिन्हें इंडियन कपल्स इंटरनेशनल डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में देखते हैं।
ओमान
ओमान के मस्कट में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लॉन करना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। यह ओमान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है, जो पहाड़ों और रेगिस्तानों से घिरा हुआ है। मस्कट में समुद्र तट के किनारे शादी करना कोई बुरा विचार नहीं है। जब आप समुद्र तट पर फेरे लेते हैं तो पहाड़ों का सुंदर दृश्य यकीनन एक ड्रीम वेडिंग की तरह दिखता है। आपके सपने को साकार करने के लिए मस्कट में कुछ उत्कृष्ट रिसॉर्ट और होटल हैं।
वियतनाम
दक्षिण चीन सागर में एक खूबसूरत देश, वियतनाम अपने समुद्र तटों और नदियों के लिए लोकप्रिय है। इस देश का प्राचीन आकर्षण ना केवल यहां पर घूमने के लिए आपको प्रेरित करता है, बल्कि यहां पर वेडिंग प्लानिंग भी की जा सकती है। यहां के खूबसूरत माहौल में शादी का आयोजन करना एक सपने के सच होने जैसा है।
बाली
बाली को आइसलैंड ऑफ गॉड्स के रूप में भी कहा जाता है। यह इतना अलौकिक है कि यह आपकी शादी में एक मैजिक क्रिएट करता है। हरी-भरी हरियाली, विशाल आसमान और चारों ओर नीले पानी के साथ, बाली में आप अपने लिए एक बेहतरीन बीच वेडिंग प्लॉन कर सकते हैं। बाली में अयाना रिज़ॉर्ट और स्पा, पात्रा बाली रिज़ॉर्ट और विला, सोफिटेल बाली नुसा दुआ बीच रिज़ॉर्ट यहां के फेमस वेन्यू है।



Click it and Unblock the Notifications
