Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
Best Places to Visit in September: सितंबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। इस दौरान कई इलाकों से मानसून विदा लेने लगता है। वहीं, कई जगहों पर बारिश के बाद झील, झरने और घाटियां पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। मानसून के बाद पहाड़ हरियाली से भर जाते हैं, जिससे प्राकृतिक नजारों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। साथ ही, यह महीना गर्मी और उमस से भी राहत देता है। अगर आप भी इस महीने फैमिली, दोस्तों या पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन अभी तक सही डेस्टिनेशन तय नहीं कर पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको भारत की ऐसी 7 शानदार जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां सितंबर के मौसम में घूमने का अलग ही मजा आता है।

लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर प्राकृतिक शांति का आनंद लेना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश का लाहौल-स्पीति बेहतरीन विकल्प है। ऊंचे पहाड़, शांत घाटियां और बौद्ध मठ इस जगह की खास पहचान हैं। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यहां ट्रैकिंग, याक सफारी और ऑफ-रोडिंग जैसी गतिविधियों का भी आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा कई प्राचीन मंदिर और मठ भी यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। सितंबर में आप काजा, की मठ, ताबो, धनकर और किब्बर जैसे इलाकों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
फूलों की घाटी, उत्तराखंड
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी (Valley of Flowers) यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। सितंबर में यहां घूमने का अपना अलग मजा है। मानसून के दौरान यहां सैकड़ों प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल पूरी घाटी को रंगीन बना देते हैं। प्रकृति प्रेमियों, ट्रेकिंग के शौकीनों और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर माना जाता है, जब घाटी पूरी तरह फूलों से ढकी होती है।
मुन्नार, केरल
केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार अपनी हरी-भरी वादियों और चाय के विशाल बागानों के लिए मशहूर है। बारिश के मौसम में यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर जाता है। बादलों से ढकी पहाड़ियां, झरने और ठंडी हवाएं यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून का एहसास कराती हैं। अगर आप प्रकृति के बीच कुछ शांत पल बिताना चाहते हैं, तो सितंबर में मुन्नार घूमने का शानदार विकल्प हो सकता है।
कोडाइकनाल, तमिलनाडु
तमिलनाडु का कोडाइकनाल भी सितंबर में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है। यहां की झीलें, झरने और धुंध से ढकी पहाड़ियां इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती हैं। यहां घूमने आने वाले पर्यटक कोडाइकनाल झील, सिल्वर कैस्केड वॉटरफॉल, ब्रायंट पार्क, ग्रीन वैली व्यू और डॉल्फिन्स नोज जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं।
कूर्ग, कर्नाटक
कूर्ग, जिसे भारत का 'स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है, सितंबर के महीने में बेहद आकर्षक दिखाई देता है। बारिश के बाद यहां की कॉफी के बागान, हरियाली और झरने पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। ठंडा मौसम और प्राकृतिक सुंदरता इसे सितंबर में घूमने के लिए बेहतरीन बनाते हैं। यहां एबी फॉल्स, मदिकेरी किला, नामड्रोलिंग मठ, इरुप्पु फॉल्स और होननामना झील प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
ऊटी, तमिलनाडु
नीलगिरि पहाड़ियों में बसा ऊटी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से प्रसिद्ध है। सितंबर में यहां का मौसम ठंडा और सुहावना रहता है, जिससे घूमने का अनुभव और भी यादगार बन जाता है। यहां आने वाले पर्यटक ऊटी झील, डोड्डाबेट्टा पीक, नीलगिरि माउंटेन रेलवे, बॉटनिकल गार्डन और प्यकारा वॉटरफॉल जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं।
उदयपुर, राजस्थान
सितंबर में घूमने के लिए उदयपुर भी बेहतरीन जगहों में से एक है। बारिश के बाद यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। मानसून के बाद अरावली की पहाड़ियां हरियाली से भर जाती हैं और झीलों का जलस्तर भी बढ़ जाता है। इस मौसम में पिछोला झील, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ और जगदीश मंदिर घूमने का अलग ही मजा है। बारिश के बाद झील किनारे बैठकर खूबसूरत सूर्यास्त देखना इस सफर को यादगार बना सकता है। कपल्स के लिए भी सितंबर में उदयपुर घूमना एक शानदार और रोमांटिक अनुभव हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
