Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Bank Holiday: 9 जुलाई को बैंक, स्कूल-कॉलेज खुलेंगे या रहेंगे बंद? जान लें हॉलीडे का कारण
Bharat Bandh Holiday: अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे आज ही खत्म कर लें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आने वाले कल यानी 9 जुलाई 2025 को भारत बंद का आह्वान किया गया है। भारत बंद की वजह से बैंकिंग, बीमा, डाक और निर्माण जैसे सार्वजनिक सेवा क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों सहित 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी बुधवार को देशव्यापी हड़ताल पर जाने वाले हैं।
भारत बंद से देश भर में सेवाएं बाधित हो सकती हैं, क्योंकि कई यूनियनों के कई कर्मचारी "सरकार की मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों" का विरोध करेंगे। ऐसे में सवाल ये उठता है कि भारत बंद में क्या बैंक, स्कूल और कॉलेज खुलेंगे या बंद रहेंगे। आइए इस बारे में जान लेते हैं ताकी आपको कोई परेशानी न हो।9
जुलाई को क्यों है भारत बंद?
बता दें कि 9 जुलाई 2025 को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इस बंद का आह्वान को 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनकी सहयोगी इकाइयों ने सरकार की मजदूर, किसान और राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरोध में किया है। भारत बंद का आम जनता की जिंदगी पर भी असर पड़ने वाला है।
बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे?
हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हड़ताल के कारण बैंकिंग, डाक, कोयला खनन, कारखाने, राज्य परिवहन सेवाएं प्रभावित होंगी। इसके अलावा, बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र 9 जुलाई को भारत बंद में शामिल होगा। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) से संबद्ध बंगाल प्रांतीय बैंक कर्मचारी संघ ने आगे कहा कि बीमा क्षेत्र भी हड़ताल में शामिल होगा।
देश में 9 जुलाई को बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, क्योंकि 27 लाख से अधिक बिजली कर्मचारी कल भारत बंद पर रहेंगे। हालांकि 9 जुलाई को बैंकों और अन्य सरकारी कार्यालयों द्वारा कोई आधिकारिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है, फिर भी सेवाएं बाधित रहने की उम्मीद है।

स्कूल कॉलेज खुलेंगे या बंद रहेंगे?
भारत बंद का नाम सुनते ही लगता है कि देश में सब कुछ बंद रहने वाला है। 9 जुलाई 2025 को भारत बंद का आह्वान किया गया है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या कल स्कूल-कॉलेज खुलेंगे या बंद रहेंगे। भारत बंद से कई प्रकार की सेवाओं के बाधित होने की उम्मीद है। मगर अभी तक भारत बंद के कारण राज्यों ने स्कूलों और कॉलेजों के लिए कोई अवकाश अधिसूचना जारी नहीं की है और उनके खुले रहने की उम्मीद है।



Click it and Unblock the Notifications
