Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bigg Boss 17: कौन है यूट्यूबर UK 07 राइडर, महंगी कार और बाइक का रखते हैं शौक, कमाई जान होश उड़ जाएंगे
Anurag Dobhal aka The UK07 Rider: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' का आगाज हो चुका है। इस शो में 17 जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया है। इनमें से एक फेमस मोटो व्लॉगर और यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ 'द यूके 07 राइडर' है। आज वो इंडिया से नंबर वन मोटो व्लॉगर हैं, लेकिन कभी उन्होंने शुरुआत जीरो से की थी। आइए जानते हैं उनके जीरो से मिलेनियर बनने का सफर।

बाबू भैया के नाम से मशहूर
लोगों के बीच बाबू भैया के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल का जन्म, 18 सितंबर 1997 को देहरादून के एक छोटे से शहर में हुआ था। उनके पिता हैं टीचर और मां हाउसवाइफ है।
उन्हें बचपन से ही बाइक पर घूमने का बहुत शौक था। बात में यही शौक जुनून बन गया और फिर प्रोफेशन भी। वो दूर-दराज तक बाइक से सफर करते हैं, उसके वीडियोज यूट्यूब पर शेयर करते हैं और लोगों के बीच बहुत ज्यादा फेमस हैं। दिलचस्प बात ये है कि अनुराग ने अपनी एक ब्रो सेना भी बनाई है। रिलेशनशिप की बात करें तो अनुराग उर्फ़ बाबू भैया की गर्लफ्रेंड भी हैं जिसका नाम सव्या है और वो नेपाल की मशहूर मोटोव्लॉगर है।
30 से 35 लाख रुपये कमाते हैं हर महीनें
इंस्टाग्राम में 12 मिलियन और यूट्यूब चैनल में 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आज अनुराग डोभाल के यू-ट्यूब चैनल पर 60 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। एक अनुमान के मुताबिक अनुराग हर महीने 30 से 35 लाख रुपये कमा लेते हैं। यूट्यूब पर आने से पहले अनुराग का प्रोफेशन टीचिंग था।

कार और सुपरबाइक कलेक्शन
अनुराग ने व्लॉगिंग करना शुरू कर दिया । इसके बाद उन्होंने उन्होंने अपनी पहली सुपरबाइक कावासाकी z900 खरीदी। उसके बाद अपने सपनों की सुपरबाइक कावासाकी zx10rखरीदी। अनुराग के बाइक कलेक्शन में KTM, BMW GS 310, कावासाकी ZX10R शामिल हैं। इसके अलावा अनुराग के पास थार (Thar), हिलैक्स (Hilex), मस्टैंग (Mustang) और सुपरा (Supra) जैसी बड़ी गाड़ियों का एक बेहतरीन कलेक्शन है जिसकी कीमत लगभग 3 करोड रुपए बताई जाती है। कुल मिलाकर आज अनुराग के पास 5 करोड़ का बाइक और कर कलेक्शन देखने को मिलता है।
सोशल वर्क में भी इन्वॉल्व
बाइक्स और लग्जरी कारों के साथ-साथ अनुराग डोभाल टैटू के भी काफी शौकीन हैं। उन्होंने अपनी पूरी बॉडी में टैटू बनवाए हुए हैं. अनुराग के यूट्यूब चैनल पर सनी लियोनी सहित कई सितारों के साथ वीडियो देखे जा सकते हैं। अनुराग यानी बाबू भैया ने UK07 नाम का फाउंडेशन भी बनाया है जो गरीब और जरूरतमंदो की मदद करता है। खास तौर पर किन्नर समाज के लिए ये फाउंडेशन काम करता है। अनुराग ने इस बात का भी ऐलान किया है अगर वो बिग बॉस 17 जीतते हैं, तो इसकी प्राइज मनी को वो अपने फाउंडेशन के लिए यूज करेंगे।
एजुकेशन
जानकारी के मुताबिक, अनुराग ने देहरादून के ब्वॉयज स्कूल से अपनी पढ़ाई की और उत्तरांचल कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है। इसके अलावा बीएड की पढ़ाई कर चुके हैं।
क्या है एल्विश यादव से कनेक्शन
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर यूट्यूबर एल्विश यादव के वो दोस्त है। जब एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान घर में थे, तो अनुराग ने उनका खूब सपोर्ट किया था।



Click it and Unblock the Notifications
