Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Who is Rajat Dalal : फिटनेस इंफ्लूएंसर, पावर लिफ्टर या किडनैपर? कौन है रजत दलाल, नेटवर्थ भी है जबरदस्त
Who is Rajat Dalal : सलमान खान का शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरू हो चुका है। रविवार रात शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ और शो के होस्ट ने बिग बॉस के घर में 18 कंटेस्टेंट्स की एंट्री करवाई। इस बार शो में टीवी और फिल्म एक्ट्रेसेस, वकील, नेता और यूट्यूबर की एंट्री हुई है। लेकिन सभी कंटेस्टेंट में जिस कंटेस्टेंट का सबसे ज्यादा नाम सुर्खियां बटोर रहा है। वो है यूट्यूबर रजत दलाल। रजत दलाल और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव एक दूसरे अच्छे दोस्त बताए जाते है।
हालांकि रजत दलाल के साथ काफी विवाद जुडे हुए हैं। इनमें से एक किडनैपिंग का भी है। इसके बाद भी ये यूट्यूबर सोशल मीडिया में खूब पॉपुलर हैं। आइए जानते हैं रजत दलाल का बैकग्राउंड, कंट्रोवर्सी और नेटवर्थ।

कौन हैं रजत दलाल, मिलियन में हैं फॉलोअर्स
रजत एक फिटनेस ट्रेनर, पर्सनल ट्रेनर, पावरलिफ्टर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनके फैंस हल्क, गुल्लू और रज्जो के नाम से भी बुलाते हैं। उनका जन्म 12 जनवरी 1996 को फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ। वहीं से उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। ये यूट्यूबर सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं। उनके फिटनेस वीडियो अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.1 मिलियन यानी 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उनके नाम से ही उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 2 लाख 31 हजार फॉलोअर्स हैं।
बाइक को टक्कर मारी थी
अगस्त में वायरल हुए वीडियो में रजत को तेज रफ्तार से कार चलाते हुए देखा गया था, और उनकी कार से एक बाइक सवार को टक्कर लगने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ और लोग रजत की लापरवाही पर सवाल उठाने लगे। हालांकि, इस घटना के बावजूद रजत पर इसका कोई खास असर नहीं दिखा, और उन्होंने इस मामले पर कोई विशेष प्रतिक्रिया नहीं दी।
कैरी मिनाटी से ले चुके हैं पंगा
रजत और कैरी मिनाटी के बीच 2023 के आसपास विवाद चर्चा में आया था। रजत ने 'बिग बॉस 18' के दौरान यह खुलासा किया कि कैरी मिनाटी ने उन पर एक रोस्ट वीडियो बनाया था, जिसके बाद उन्होंने कैरी से पंगा ले लिया। कैरी मिनाटी, जो अपने रोस्टिंग स्टाइल और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं, बाद में उन्होंने वीडियो को एडिट करके स्पष्ट किया कि यह सब हंसी-मजाक के तौर पर किया गया था और इसका मकसद किसी को आहत करना नहीं था। इस तरह के विवाद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते हैं, खासकर जब ये पॉपुलर सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज और यूट्यूबर्स के बीच होते हैं।
किडनैपिंग में भी आ चुका है नाम
जून 2024 में रजत पर 18 वर्षीय लड़के ध्यान लोढ़ा को किडनैप करने और उसे प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया गया। ध्यान लोढ़ा ने साबरमती पुलिस में दर्ज अपनी एफआईआर में बताया कि वह चांदखेड़ा श्मशान रोड स्थित एक जिम में जाता था, जहां रजत दलाल ट्रेनर था। ध्यान के अनुसार, 1 मई 2024 को उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने कहा कि रजत ने सुबह अपना चेहरा दिखाकर उसका दिन खराब कर दिया।
इस वीडियो के बाद रजत ने गुस्से में आकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर ध्यान को उसके घर से अगवा किया। एफआईआर में यह भी कहा गया कि ध्यान को कई स्थानों पर ले जाकर प्रताड़ित किया गया, और रजत ने उसके चेहरे पर पेशाब करने जैसी अमानवीय हरकतें कीं। इसके अलावा, ध्यान और उसकी मां को गालियां भी दी गईं।
रजत दलाल नेट वर्थ
रजत दलाल की कुल संपत्ति लगभग 3 मिलियन डॉलर बताई जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
