Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bigg Boss 19 Virl Video: इंटरनेट तान्या मित्तल के वीडियो वायरल, मीम्स देख यूजर्स बोले- 'बहुत बकैती करती है'
Bigg Boss 19 Viral Video: लंबे इंतजार के बाद फाइनली 'बिग बॉस 19' ने दस्तक दे दी है। घर में 16 कंटेस्टेंट आए हैं जो अपने गेम से छाए हुए हैं। उन्हीं में से एक हैं तान्या मित्तल जो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ट्रोल हो रही हैं। इसके पीछे की वजह है उनकी हद से ज्यादा बकैती करने की आदत। बिग बॉस के घर में एंट्री मारने के साथ ही तान्या ने जो लंबी-लंबी फेंकनी शुरू की उसकी वजह से वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। अभी शो को शुरू हुए हफ्ता भी नहीं हुआ है कि तान्या के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं जिनके ऐसे-ऐसे मीम्स बन रहे हैं कि उन्हें देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
यूजर्स मजेदार रिएक्शन्स देते नहीं थक रहे। तान्या मित्तल सिर्फ इंटरनेट पर ही नहीं बल्कि शो के अंदर भी कंटेस्टेंट्स के बीच चर्चा का विषय बन हुई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस पर वीकेंड का वार में क्या कहते हैं। साथ ही क्या तान्या घर में लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगी या जल्द ही उनका पत्ता कट जाएगा। आइए इसी बीच देखते हैं सोशल मीडिया पर तान्या के वायरल वीडियो।

घर में भी बॉस है तान्या
बिग बॉस 19 के घर में आई तान्या मित्तल अपनी बकलोल बातों की वजह से चर्चा में छा गई हैं। उन्होंने शो में आने के बाद मृदुल से कहा कि उसे अपना नाम सुनना पसंद नहीं है।
क्योंकि उसे सब बॉस कहते हैं। यहां तक कि घर में भी लोग उन्हें बॉस कहकर बुलाते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उसके मीम्स बन गए हैं। यूजर्स बोल रहे हैं कि- बहुत शो ऑफ करती है। किसी ने बोला बकैत नंबर वन है।
खुद को बताती है स्पिरिचुअल और वीडियो बनाती है ऐसी
तान्या खुद साड़ी पहनकर घर में आई थी और अंदर भी साड़ी पहन अपने आपको बहुत संस्कारी बताती है। परणित मोरे से वो कहती हैं कि वो धार्मिक हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनके सेमी न्यूड वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वो बैकलेस ब्लाउज में तो कभी सिर्फ ब्लाउज और पेटीकोट में नजर आती हैं। ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि इतनी ही धार्मिक है तो ये वीडियो क्यों बनाए हैं।
बकलावा खाने की बात पर हुई ट्रोल
तान्या का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बन गया है जिसमें वो बोल रही है कि बकलावा खाने चल सकते हैं क्या? वहीं घर से फरहाना भट्ट को बाहर करते वक्त तान्या ने जो हमदर्दी दिखाई थी उसे देख गौरव खन्ना ने तो साफ कह दिया कि तुम तो राजनीति में आ जाओ और तुम्हारा चुनाव चिन्ह गल्वस होगा। वहीं मृदुल बीच में बोलता है कि नहीं बकलावा होगा।
जीशान कादरी ने भी लगाई क्लास
जब तान्या बोलती है कि वो हमेशा घर में ही रहती हूं और मेरे कोई दोस्त भी नहीं हैं तो इसी बात पर कादरी बोलते हैं तो क्या आपने घर में रहते हुए ही इतना बड़ा बिजनेस बना लिया।
अगर घर में रहती हो तो सिक्योरिटी की क्या जरूरत है तुम्हें। इस बात को सुन भी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।



Click it and Unblock the Notifications
