Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
बिग बॉस की तान्या मित्तल की वजह से चर्चा में आया बकलावा, जानें इस तुर्की मिठाई की खासियत और रेसिपी
Baklava Recipe : टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला नाम है, तान्या मित्तल। तान्या अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, अनोखे शौक और स्टाइलिश पर्सनैलिटी के कारण फैंस के बीच लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में उन्होंने कई बार यह बात स्वीकार की है कि उन्हें तुर्की मिठाई बकलावा बेहद पसंद है और वे हर 15 दिन में दुबई सिर्फ इसे खाने के लिए जाती हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने खुलासा किया कि बकलावा तो महज एक बहाना होता है, असल में वे दुबई बिजनेस इन्वेस्टर्स से मुलाकात करने और नए प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करने जाती हैं।
तान्या के इस शौक ने उन्हें शो में एक अलग पहचान दिलाई है। यहां तक कि कंटेस्टेंट्स और दर्शक उन्हें मजाकिया अंदाज़ में "बकलावा क्वीन" भी कहने लगे। उनका कहना है कि असली स्वाद सिर्फ तुर्की स्टाइल बकलावा में ही है, जिसे दुबई में आसानी से चखा जा सकता है।

बकलावा का इतिहास और खासियत
बकलावा तुर्की की पारंपरिक और बेहद मशहूर मिठाइयों में से एक है। इसका इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति तुर्की, ग्रीस, अरब देशों या मध्य एशिया में कहीं हुई थी। लेकिन इसका सबसे लोकप्रिय और शाही रूप ऑटोमन साम्राज्य के दौर में विकसित हुआ।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मिठाई शाही दरबारों में खास मेहमानों के लिए परोसी जाती थी। बादाम, पिस्ता और अखरोट से भरपूर बारीक परतों वाली इस मिठाई को बनाने में धैर्य और बारीकी की ज़रूरत होती है। यही वजह है कि इसे अक्सर शाही पकवान का दर्जा दिया गया।
बकलावा की सबसे बड़ी खासियत इसकी परतदार बनावट और मीठे सिरप में डूबा हुआ रिच स्वाद है। हल्की कुरकुरी पेस्ट्री, ड्राई फ्रूट्स और शहद या चीनी के सिरप का यह मेल इसे हर बाइट में लाजवाब बना देता है। इसे अक्सर कॉफी या स्पेशल मसाला चाय के साथ परोसा जाता है।
क्यों है तान्या मित्तल को इतना शौक?
तान्या मित्तल का कहना है कि उन्हें जब पहली बार दुबई में बकलावा चखने का मौका मिला, तो वह इसके स्वाद की दीवानी हो गईं। उनकी मानें तो भारत में भी कई जगह बकलावा मिलता है, लेकिन "असली टेस्ट" तुर्की स्टाइल में ही है। शो में कई बार उन्होंने अपने इस शौक का ज़िक्र किया, जिससे बकलावा भारत में भी एकदम ट्रेंडिंग मिठाई बन गया है।
घर पर बनाएं आसान तुर्की स्टाइल बकलावा
अगर आप भी तान्या मित्तल की तरह बकलावा के फैन हैं, तो अब आपको इसके लिए विदेश जाने की ज़रूरत नहीं। थोड़ी सी तैयारी और सही सामग्री से आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी -
आवश्यक सामग्री:
फायलो पेस्ट्री शीट्स - 10 से 12
पिघला हुआ बटर या घी - ½ कप
बारीक कटे बादाम, अखरोट और पिस्ता - 1 कप
चीनी - ½ कप
शहद - 3 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - ½ टीस्पून
पानी - ½ कप
विधि:
नट्स की फिलिंग तैयार करें - सभी ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर उसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
पेस्ट्री शीट्स लगाएं - एक बेकिंग ट्रे को घी से ग्रीस करें। उस पर 5 शीट्स रखें और हर परत पर बटर लगाते जाएं।
फिलिंग डालें - तैयार ड्राई फ्रूट मिक्स को पेस्ट्री पर फैलाएं। अब उसके ऊपर बाकी 5 शीट्स रखें और हर परत पर बटर लगाएं।
कट और बेक करें - अब इसे चाकू से चौकोर या हीरे के आकार में काट लें। ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और 10-12 मिनट तक बेक करें।
सिरप डालें - पानी, शहद और चीनी को मिलाकर हल्की आंच पर उबालें। इसे गर्मागर्म बेक्ड बकलावा पर डालें और 5 मिनट तक सोखने दें।
गार्निश और सर्व करें - ऊपर से पिस्ता क्रश करके सजाएं और गर्म या ठंडा परोसें।
बकलावा का आनंद कैसे लें?
बकलावा को खास मौकों पर परोसना एक शाही अनुभव देता है। आप इसे गाढ़ी कॉफी, मसालेदार चाय या फ्लेवर ड्रिंक्स के साथ परोस सकते हैं। इसकी मिठास और कुरकुरापन त्योहारों और पार्टियों में मेहमानों को जरूर भा जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications