Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Shefali Jariwala से पहले इन Bigg Boss सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा, एक तो जीत चुका था ट्रॉफी
Bigg Boss contestants who died: बिग बॉस 13 की चर्चित कंटेस्टेंट और 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून 2025 की देर रात शेफाली को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल के Bigg Boss के वो सितारे जो दुनिया से जल्दी चले गए, रिसेप्शनिस्ट ने उनके निधन की पुष्टि की। शेफाली की उम्र सिर्फ 42 साल थी।
उनके निधन के बाद न केवल उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है, बल्कि मनोरंजन जगत के कई सितारे भी गहरे दुख में हैं। शेफाली को कांटा लगा सॉन्ग के बाद बिग बॉस 13 से भी काफी लोकप्रियता मिली। आपको जानकर हैरानी होगी कि शेफाली से पहले भी कई कंटेस्टेंट की मौत दिल का दौडा पडने से हुई थी।

आइए एक नजर डालते हैं उन Bigg Boss कंटेस्टेंट्स पर, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
1. शेफाली जरीवाला (Bigg Boss 13)
शेफाली जरीवाला ने मॉडलिंग और रियलिटी टीवी में बड़ा नाम कमाया। 'कांटा लगा' सॉन्ग से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद वह बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। उनके पति पराग त्यागी के साथ उनकी प्रेम कहानी भी लोगों को बेहद पसंद आई थी। 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।
2. सिद्धार्थ शुक्ला (Bigg Boss 13 Winner)
शेफाली की को-कंटेस्टेंट और दोस्त रहे सिद्धार्थ शुक्ला का 2021 में 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे बिग बॉस 13 के विनर रहे और आज भी अपने चार्म और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के लिए याद किए जाते हैं। शेफाली ने भी सिद्धार्थ के निधन पर भावुक होकर कहा था, "वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हमारी यादों में हमेशा रहेंगे।"
3. सोनाली फोगाट (Bigg Boss 14)
राजनीति और ग्लैमर की दुनिया का जाना-पहचाना नाम सोनाली फोगाट भी 2023 में 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से चल बसीं। उन्होंने बिग बॉस 14 में भाग लिया था और अपने स्पष्ट विचारों और आत्मविश्वास के लिए जानी जाती थीं।
कम उम्र में दुनिया छोड़ने वाले अन्य बिग बॉस सितारे
- टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी जो Bigg Boss 7 में नजर आई थी। साल 2016 में सिर्फ 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। यह घटना मनोरंजन जगत के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा सवाल बन गई थी।
- बिग बॉस 10 के कंट्रोवर्सियल कंटेस्टेंट रहें स्वामी ओम की 2021 में कोविड के चलते मौत हो गई।
- बिग बॉस मलायलम सीजन 1 के कंटेस्टेंट सोमदास चाथन्नूर की 2021 में कोविड से जूझते हुए निधन हुआ।
- Bigg Boss Kannada Season 3 की जयश्री रामैया 2020 में डिप्रेशन के चलते आत्महत्या कर ली।



Click it and Unblock the Notifications











