Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
फिनाले और फाइनल में क्या है फर्क, दोनों का मतलब तो एक है लेकिन इस्तेमाल अलगा क्यों ?
Finale Vs Final : 'बिग बॉस ओटीटी-3' का 2 अगस्त को ग्रैंड फिनाले हो गया। जब भी बिग बॉस के नए सीजन का फिनाले होता है तो लोग बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। अब हम बात तो आज फिनाले को लेकर ही करेंगे लेकिन बिग बॉस के फिनाले की नहीं करेंगे बल्कि फिनाले शब्द की करेंगे। सवाल ये है कि जब आप कोई मैच होता है चाहे क्रिकेट का मैच हो या फिर फुटबॉल का तो उसका आखिरी मैच फाइनल कहलाता है।
लेकिन बिग बॉस या किसी अन्य रियालिटी शो के आखिरी एपिसोड को ग्रैंड फिनाले क्यों कहते हैं? क्या आप जानते हैं कि फाइनल और फिनाले में क्या अंतर है?

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में दोनों शब्दों का अर्थ जानें
दरअसल फाइनल और फिनाले के बीच में बहुत बड़ा अंतर है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक फाइनल का अर्थ होता है श्रृंखला के अंत में जबकि फिनाले का अर्थ होता है समापन। उदाहरण के तौर पर समझे तो जब किसी मैच का फाइनल होता है तो वो श्रृंखला के मुताबिक कई मैचों के बाद होता है। जबकि कोई भी रियलिटी शो एक प्रोग्राम है और उसके समापन समारोह के लिए फिनाले शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा।
ऐसे समझे
इसे आपको आसान भाषा में समझाते हैं जब कोई सेमेस्टर एग्जाम या फिर किसी भी कोर्स में जहां एक से अधिक परीक्षाएं आयोजित होती हैं, तो अंतिम परीक्षा को फाइनल एग्जाम कहा जाता है। लेकिन जब किसी इवेंट या सीरियल खत्म हो रहा होता है, तो उसके समापन समारोह के लिए फिनाले शब्द का इस्तेमाल होता है।



Click it and Unblock the Notifications
