Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Armaan Malik's lifestyle: 2 बीवियां, 10 फ्लैट और अरबों रूपए की नेटवर्थ, जानें कितनी अमीर है अरमान मलिक
Youtuber Armaan Malik Networth : अरमान मलिक 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आ रहे हैं और खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस शो में यूट्यूबर ने हाल ही में विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया क्योंकि उन्होंने उनकी दूसरी बीवी कृतिका की तारीफ की थी। इसके बाद से सोशल मीडिया में उन्हें लेकर खूब बातें होने लगी।
वैसे यह पहली दफा नहीं है कि अरमान सुर्खियों में छाए है। वो अपनी असल जिंदगी में भी अपने रहन-सहन और लाइफस्टाइल की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। आइए जानते हैं कि Bigg Boss OTT 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक रियल लाइफ में कितना अमीर है?

इतने करोड़ हैं नेटवर्थ
एक इंटरव्यू के दौरान अरमान मलिक ने बताया कि उनकी कुल नेटवर्थ करीब 100-200 करोड़ रुपये है। अरमान की ज्यादात्तर कमाई अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेट क्रिएशन और म्यूजिक एल्बम में परफॉर्म करने से होती है। आपको बता दें कि अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियां हरियाणवी गानों के म्यूजिक एल्बम भी करते हैं।
चंडीगढ़ में आलीशान घर और 10 फ्लैट
अरमान के पास चंडीगढ़ में एक आलीशान घर है। वो अक्सर अपनी ब्लॉगिंग से खूबसूरत अपार्टमेंट की झलक दिखाते रहते हैं। उनके घर में गोल्डन और सफेद थीम के साथ लग्जरी फर्नीचर है। अरमान मलिक ने खुलासा किया कि उनकी बिल्डिंग के 10 अपार्टमेंट में से छह उनकी टीम और कर्मचारियों के लिए हैं। इन छह अपार्टमेंटों में से एक को म्यूजिक स्टूडियो में बदल दिया है। इसके अलावा एक में वो जिम चलाते हैं।
अरमान मलिक का कार कलेक्शन
अरमान के अपने कार कलेक्शन में तीन गाड़ियां हैं - एक ऑडी, एक फॉर्च्यूनर, एक एचयूवी महिंद्रा, और एक स्कॉर्पियो। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उनकी टीम के सदस्यों को उन्होंने पर्सनल गाड़िया दे रखी है। यउन्होंने अपने बेटे चीकू को स्कूल आने-जाने के एक ऑडी दी है और दो गार्ड रखे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
