Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
कभी मिस इंडिया बनने से चूकीं थी सना मकबूल, अब बनी Bigg Boss OTT 3 की विनर बनीं, जीती 25 लाख प्राइज मनी
Bigg Boss OTT Season 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 का आज महामुकाबला हुआ है। बिग बॉस ओटीटी 3 की इस सीजन की विनर सना मकबूल रही हैं, उन्होंने नैजी को पछाड़ कर ये ट्रॉफी अपने नाम की है। ट्रॉफी के साथ सना ने 25 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती है। उन्होंने रैपर नेजी को हराते हुए ये जीत अपने नाम की है। विनर बनने की होड़ में नेजी के अलावा रणवीर शौरी, साई केतन राव और कृतिका मलिक भी थे।

अगर शुरू से सना के गेम पर नजर डालें तो शुरूआत से ही सना फ्रंट फुट पर गेम खेल रही थी। सना बिग बॉस ओटीटी 3 की सबसे बिंदास और बेबाक फीमेल कंटेस्टेंट रही हैं। सना ने पहले ही दिन डंके की चोट पर कहा था कि वो यहां शो जीतने आई हैं और शुरूआत से ही उनका पूरा फोकस ट्रॉफी पर ही था।
मिस इंडिया बनते बनते रह गई थी सना
वैसे बहुत कम लोग ही जानते हैं कि साल 2012 में सना ने फेमिना मिस इंडिया 2012 में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस इसके फिनाले तक भी पहुंची थीं। टीवी और फिल्म एक्ट्रेस सना मकबूल ने फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब जीता था। साल 2009 में सना ने एमटीवी स्कूटी टीन डिवा से अपना सफर शुरू किया था।
इतनी हैं सना की नेटवर्थ
वो डेली शोप में एक एपिसोड के 70 से 80 हजार रुपए चार्ज करती हैं । एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ लगभग 10 करोड रुपए के आसपास हैं। इसकेअलावा उनके कार कलेक्शन में 42 लाख रुपए की कार BMW X1 हैं।
16 कंटेस्टेंट ने लिया था हिस्सा
बिग बॉस ओटीटी 3 के इस सीजन में अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियां पायल और कृतिका आए थे. उनके अलावा नीरज गोयत, चंद्रिका गेरा दीक्षित, पौलोमी दास, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी, सना मकबूल, नेजी और रणवीर शौरी सहित कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था



Click it and Unblock the Notifications
