Latest Updates
-
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
BB OTT 3 Winner: कभी 100-200 रुपयों में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं सना मकबूल, आज हैं करोड़ों की मालकिन
Bigg Boss OTT 3 Winner: टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी अपने नाम का ली हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं और हर कोई टीवी की इस हसीना के बारे में ही बात कर रहा है। सना मकबूल टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वो कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।
15 साल की उम्र से ही वो एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड गई थी लेकिन असली लाइमलाइट उन्हें खतरों के खिलाड़ी 11 से मिली। एंटरटेनमेंट की दुनिया में आने से पहले सना ने अपनी पढ़ाई पूरी की है। जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं बिग बॉस ओटीटी 3 विनर सना मकबूल।

सना का बैकग्रांउड
सना मकबूल का जन्म 13 जून 1993 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। उनकी उम्र 31 साल है। सना का नाम पहले सना खान था। फिर उन्होंने अपने नाम के आगे अपने पिता का नाम लगाना शुरू कर दिया था। सना के पिता का नाम मकबूल खान है। उनकी बड़ी बहन शफा नईम खान एक बिजनेसवुमन हैं। सना की मां केरल से हैं। सना ने 15 साल की उम्र में ही एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में पांव जमाने शुरू कर दिए थे।
इतनी पढ़ी-लिखी हैं सना
बिग बॉस ओटीटी 3 विजेता सना मकबूल ने मुंबई से पढ़ाई-लिखाई की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है कि सना मकबूल ने 12वीं तक मुंबई पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई के ही आरडी नेशनल कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। एक खबर के मुताबिक सना मकबूल स्कूल के दिनों में पढ़ाई के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया था। तब वह हर स्टूडेंट से 100-200 रुपये फीस में लेती थी।
सना मकबूल का करियर
सना ने 15 साल की उम्र में पहली बार ऐड में काम किया था। उसके बदले में उन्हें 10 हजार रुपये का पेचेक मिला था। इसे उनकी पहली बड़ी कमाई माना जा सकता है। साल 2009 में सना मकबूल रियलिटी शो एमटीवी स्कूटी टीन डीवा दिखी। फिर 2012 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया स्माइल का टाइटल जीता था।
सना मकबूल नेटवर्थ
बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने वाली सना मकबूल को प्राइज मनी में 25 लाख रुपए मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सना मकबूल की नेट वर्थ करीब 2 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में 42 लाख रुपए की कार BMW X1 हैं।
नजर आ चुकी हैं इन प्रोजेक्ट में
सना मकबूल स्टार प्लस के सबसे चर्चित टीवी शोज़ में से एक 'इस प्यार को क्या नाम दूं', सोनी सब के 'आदत से मजबूर' और कलर्स टीवी के 'विश' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम किया है। फिर 2021 में वह खतरों के खिलाड़ी में दिखी, जहां वो सेमी फाइनल्स तक पहुंची।



Click it and Unblock the Notifications