Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
खेसारी लाल यादव Vs मैथिली ठाकुर कौन है ज्यादा अमीर? बिहार चुनाव में किसका पलड़ा भारी?
Khesari Lal Yadav Vs Maithili Thakur Net Worth: आज यानी 6 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो गया है। पहले चरण के चुनाव शुरू हो चुके हैं और युवा बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं जो अच्छी बात है। इस बार का चुनाव बहुत खास है क्योंकि अबकी बार बिहार की राजनीति में सिर्फ नेता ही नहीं, बल्कि सुरों के सितारे भी चमक रहे हैं। जी हां, भोजपुरी सुपरस्टार जिनके नाम से ही लोगों के चेहरे चमक उठते हैं यानी खेसारी लाल यादव और स्वर कोकिला मैथिली ठाकुर अब सियासी मैदान में आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
एक तरफ हैं फिल्मों और स्टेज शो के बादशाह, जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है, वहीं दूसरी ओर हैं स्वर-साधना से देशभर में पहचान बना चुकीं मैथिली, जो अपनी सादगी और संस्कार से दिल जीत चुकी हैं। अब सवाल ये है दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, और बिहार की राजनीति में किसका पलड़ा भारी पड़ सकता है? साथ ही ये भी जान लेते हैं कि दोनों कहां से और कौन सी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ और कमाई
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के नाम मात्र से लोगों के चेहरे चमक उठते हैं। वो भोजपुरी सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल हैं। अब खेसारी सिर्फ सिंगिंग और एक्टिंग तक सीमित नहीं रहे क्योंकि उन्होंने राजनीति के मैदान में छलांग जो लगा दी है। जी हां, खेसारी RJD की सीट पर छपरा से चुनावी रण में उतर गए हैं। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो खेसारी लाल यादव ने हाल ही में चुनावी हलफनामे में अपनी नेटवर्थ दर्ज करवाई है जो 24.81 करोड़ बताई गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, खेसारी के पास 16.89 करोड़ की चल संपत्ति है और 7.91 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। खेसारी एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वहीं स्टेज शो के लिए 10 से 15 लाख रुपये लेते हैं। खेसारी के पास मुंबई, दिल्ली और पटना में प्रॉपर्टी है। वहीं बीते दिन कुछ कानूनी विवाद के चलते उनकी मुंबई वाले घर पर बुलडोजर भी चला है। खेसारी के आमदनी के सोर्स की बात करें तो वो फिल्मों, वेब सीरीज, लाइव स्टेज शो, सिंगिंग और यूट्यूब चैनल से और अपने इंस्टाग्राम से लाखों रुपये कमाते हैं।
मैथिली ठाकुर की नेटवर्थ
हमने खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ के बारे में तो जान लिया है अब मैथिली ठाकुर की नेटवर्थ के बारे में भी जान लेते हैं। मैथिली बेशक फिल्मों में एक्टिंग करती नजर नहीं आती हैं लेकिन उनके सूरों के चर्चे देश और विदेश में हैं। अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मैथिली ने अब सियासी खेमे में भी कदम रख दिए हैं। मैथिली ने बीजेपी की सीट पर मधुबनी जिले की अलीनगर से पर्चा भरा है। मैथिली ठाकुर भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी सिंगिंग स्किल्स और भक्ति संगीत ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया है।
उनकी नेटवर्थ की बात करें तो मैथिली ने चुनावी हलफनामे में 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति, 2 करोड़ के जेवर, और गाड़ियों के बारे में बताया है। इसके अलावा उनके पास करीब 1.80 लाख रुपये कैश भी है। मैथिली लाइव परफॉर्मेंस, यूट्यूब रेवेन्यू और डिवोशनल म्यूजिक एल्बम से कमाई करती हैं।वो सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों फॉलोअर्स हैं और वीडियो पर करोड़ों व्यूज आते हैं।
दोनों में से कौन ज्यादा अमीर
आपने खेसारी लाल यादव और मैथिली ठाकुर की नेटवर्थ के बारे में तो जान ही लिया है। अब दोनों की तुलना करना आसान हो गया है। दोनों की नेटवर्थ की तुलना की जाए तो खेसारी लाल यादव मैथिली से कमाई में ज्यादा अमीर हैं। देखा जाए तो कहीं न कहीं उनका एक्सपीरियंस और उम्र का अंतर भी इस पर असर डालता है।
बिहार राजनीति में दोनों की एंट्री
अब जब दोनों कलाकार राजनीति की पिच पर उतर चुके हैं, तो जनता के बीच चर्चा तेज है। कौन जीतेगा जनता का दिल? ये एक बड़ा सवाल है। एक तरफ खेसारी लाल यादव हैं जो पब्लिक कनेक्ट के सहारे वोटरों को लुभा सकते हैं, वहीं दूसरी ओर मैथिली अपनी साफ छवि और सांस्कृतिक जड़ों के कारण युवाओं और महिलाओं में लोकप्रिय हैं। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। छवि के आधार पर देखा जाए तो मैथिली आगे निकल सकती हैं वहीं फैंस फॉलोइंग की देखी जाए तो खेसारी भी रेस में आगे निकल सकते हैं। बाकी दोनों की किस्मत का फैसला जनता के वोटों पर निर्भर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
