Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Video: महाराष्ट्र में पेट्रोल भरवाते हुए बाइक पर लगी आग, जानें पेट्रोल पंप पर फोन यूज करना कितना खतरनाक?
Why mobile phones at petrol stations prohibited: आप जब कभी पेट्रोल पंप पर गाड़ी में फ्यूल भराने जाते है, तो आपने नोटिस किया होगा कि वहां पर मोबाइल के इस्तेमाल न करने के बारे में चेतावनी लिखी होती है। इसके पीछे वजह ये है कि पेट्रोल भराते हुए मोबाइल के इस्तेमाल करने से आग लगने की संभावना ज्यादा रहती है। फोन से आग लगने की ऐसी कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं।
इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल भराने पहुंचे एक शख्स के फोन इस्तेमाल करते ही अचानक उसकी बाइक पर आग लग गई। यह घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की बताई जा रही है। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

आइए इसी मामले के बहाने जानते है कि आखिर मोबाइल का इस्तेमाल करना कितना खतरनाक है?
बाइक ने पकड़ ली आग
पेट्रोल पंप पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर आता है और पेट्रोल भरने के लिए कहता है और वहां मौजूद कर्मचारी पेट्रोल भरता है। तभी शख्स अपने फोन को जेब से निकालता है और ऑन करता है। जैसे वो फोन ऑन करता है वैसे ही बाइक में अचानक से आग लग जाती है। शख्स बाइक को आगे लेकर भागने लगता है।
और पंप कर्मचारी पेट्रोल के पाइप में लगी आग को बुझाने की कोशिश करता है और इसमें उसे कामयाबी भी मिल जाती है। वक्त रहते एक बड़ी घटना होते-होते बच गई और लेकिन लोगों के लिए एक सबक दे गई कि कि पेट्रोल पंप पर फोन का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है।
Shocking Moment Caught on Camera! While refueling, a phone call sparked a fire! Watch the full video to see how it unfolded and what happened next! #SafetyFirst #FireSafety #Viralvideo pic.twitter.com/PGYcblQckh
— Punekar News (@punekarnews) June 12, 2024
आइए जानते है कि आखिर कैसे मोबाइल फोन के इस्तेमाल से आग लग जाती है।
कैसे लग जाती है मोबाइल से आग?
पेट्रोल बहुत ही ज्वलनशील तरल पदार्थ होता है। गाड़ी में पेट्रोल भराते हुए आपने समय अक्सर नोजल के पास और टंकी के पास भाप जैसी तरंगे भी देखी होंगी। यह भाप जैसी चीज पेट्रोल के ही बारीक से गण होते हैं, जो पेट्रोल भरते समय हवा के संपर्क में आकर भाप बनकर निकलने लगते है। इनके आसपास जरा सी चिंगारी भी विस्फोट करने के लिए काफी होती है।
मोबाइल की रेडिएशन लगा सकती है आग
मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए इनमें से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन निकलती है। फोन कैसे भी क्यों न हो चाहे कीपैड वाला हो या स्मार्ट टच वाला इनमें से रेडिएशन निकलती है। इन तरंगों के आसपास की ज्वलनशील चीजों से टकराने पर चिंगारी उत्पन्न हो सकती है और आग लगाने का खतरा रहता है। यह रेडिएशन पेट्रोल की जब भापनुमा कण के संपर्क में आता है तो आग पकड़ लेती है। मोबाइल का रेडिएशन ज्यादा होने पर इसका सेहत पर भी गंभीर असर पड़ता है। यही वजह है कि लोग घरों के आसपास मोबाइल टॉवर लगाने से बचते हैं।
इतनी दूरी पर ही करें मोबाइल का इस्तेमाल
मोबाइल से यह रेडिएशन उस समय ज्यादा घातक होता साबित हो सकता है जब आप कॉल पर होते हैं। तब यह रेडिएशन बहुत ज्यादा एक्टिव होता है। यही वजह है कि पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरने के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने की चेतावनी लिखी होती है। अभी तक पेट्रोल पंप पर मोबाइल से आग लगने की जितनी भी घटना हुई है, वह फोन पर बात करने के दौरान ही घटी हैं। लिहाजा पेट्रोल भराते समय अगर बात करना बेहद जरूरी है तो पंप के नोजल से मोबाइल फोन की एक उचित दूरी होना जरूरी है, जो करीब 6 फीट होनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
