Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
जाम से बचने के लिए 12 हजार करोड़ रुपए के मालिक ने लोकल ट्रेन में किया सफर, वीडियो वायरल
Billionaire businessman takes Mumbai local train to beat traffic and save time : मुंबई की लोकल ट्रेन लाखों लोगों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। हर दिन लाखों की तादाद में आम लोग अपने दफ्तर जाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कोई अरबपति लोकल ट्रेन में सफर करने लगे तो यह बात सबको एक बार के लिए जरुर हैरान कर देगी।
हम आपको एक ऐसे अरबपति के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेशुमार दौलत होने के बाद भी लोकल ट्रेन से सफर करने में गुरेज नहीं करते हैं। यह शख्स मुंबई के बड़े रईसों में शामिल है। वैसे अमीर लोग आम आदमी के साथ बस और ट्रेन में यात्रा करना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। लेकिन, यह ऐसा नहीं समझते हैं।

हीरानंदानी ग्रुप के को-फाउंडर और एमडी निरंजन हीरानंदानी, 73 साल की उम्र में मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करते देखे गए। मुंबई से उल्हासनगर जाने के लिए लोकल ट्रेन का इस्तेमाल किया। ऐसा उन्होंने समय बचाने के लिए किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि इससे समय की बचत हुई और ट्रैफिक से राहत मिली। यह शहर के लोगों के लिए लाइफलाइन है। उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई और लोग तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। कुछ इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं तो कुछ तंज भी कस रहे हैं। वीडियो में वे लोकल ट्रेन के आने का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। वे प्लेटफॉर्म की भीड़ में खड़े हैं और उनके साथ उनकी टीम के कुछ सदस्य भी हैं।
12 हजार करोड़ रुपए के मालिक हैं हीरानंदानी
फोर्ब्स की सूची में निरंजन हीरानंदानी 79वें सबसे अमीर भारतीय हैं। उन्होंने अपने भाई सुरेंद्र के साथ मिलकर हीरानंदानी ग्रुप की स्थापना की। पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट निरंजन हीरानंदानी ने अकाउंटिंग के शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, नौकरी के बाद उन्होंने 1981 में मुंबई के कांदिवली इलाके में अपना कपड़ा बुनाई का व्यवसाय शुरू किया। इसके बाद वे रियल एस्टेट बिजनेस में उतर गए। फोर्ब्स के अनुसार, निरंजन हीरानंदानी की अनुमानित संपत्ति 12,000 करोड़ रुपये से अधिक है।



Click it and Unblock the Notifications